एक्सप्लोरर

'ये भ्रष्ट दरोगा सपा सरकार की देन…', अखिलेश यादव पर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह का तंज

Lucknow News: बरेली में रिश्वत को लेकर इंस्पेक्टर के घर पर छापा पड़ा तो वह दीवार फांदकर भागा गया था. इसको लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा तो अब बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने पलटवार किया है.

UP News: लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के थाने की दीवार कूदने वाले भ्रष्ट दरोगा वाले ट्वीट पर पलटवार किया है. बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि थाने की दीवार कूदने वाला ये भ्रष्ट दरोगा, 2005 की भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सपा सरकार की देन है, जिसके बारे में आप लंबा चौड़ा ट्वीट कर रहे हैं.

दरअसल, बरेली के फरीदपुर थाने में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रामसेवक के घर पर कल छापा पड़ा था, इंस्पेक्टर को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई थी तो वो थाने की दीवार कूदकर भाग गया था. जिस पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार को घेरा था. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ''अभी तो बस दीवार कूदी है, यदि भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता तो भाजपा राज में ऐसी विशेष्य योग्यता रखने वाले कुछ कृपा प्राप्त पुलिसवाले ‘हाई जंग’ में प्लेटिनम मेडल ले आते.''

2005 से 2007 तक समाजवादी पार्टी की सरकार ने पैसा और भाई-भतीजावाद की फ़ेहरिस्त बना कर भ्रष्टाचार की जो पौध यूपी पुलिस में भर्ती कर उगाई, वो अब वटवृक्ष बन गई है। योगी सरकार को अब इन रख़्तबीजों का संहार करना मजबूरी है।

थाने की दीवार कूदने वाला ये भ्रष्ट दरोग़ा, 2005 की भ्रष्टाचार… pic.twitter.com/8i1uA8mU13

— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) August 23, 2024

">

राजेश्वर सिंह का सपा चीफ अखिलेश यादव पर पलटवार 

लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने अब अखिलेश यादव के ट्वीट पलटवार किया है. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर लिखा-"2005 से 2007 तक समाजवादी पार्टी की सरकार ने पैसा और भाई-भतीजावाद की फेहरिस्त बना कर भ्रष्टाचार की जो पौध यूपी पुलिस में भर्ती कर उगाई, वो अब वटवृक्ष बन गई है। योगी सरकार को अब इन रख़्तबीजों का संहार करना मजबूरी है.''

राजेश्वर सिंह ने कहा, ''थाने की दीवार कूदने वाला ये भ्रष्ट दरोगा, 2005 की भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सपा सरकार की देन है, जिसके बारे में आप लंबा चौड़ा ट्वीट कर रहे हैं. अब जब बात भ्रष्टाचार की चली ही है तो सपा सरकार की भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त तो प्रदेश की जनता को भी याद है. सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सभी सपा सरकारों में कोई डिपार्टमेंट बचा नहीं है, जिसमें स्कैम नहीं हुआ है.''

सपा पर लगाया गंभीर आरोप 

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा, ''सरकारी योजनाओं के नाम पर ₹97,000 करोड़ की भारी लूट की गई, जिसका पर्दाफाश देश की प्रमुख ऑडिट एजेंसी, CAG की 2018 की रिपोर्ट में हुआ. तो जब खुद के घर में घोटालों की फसल लहलहा रही हो, तो दूसरों को नैतिकता की उपदेश देना हास्यास्पद है. पुलिस भर्ती में लुटेरों को वर्दी पहनाना, और अपने ही लोगों को पदों पर बैठाना, सपा सरकार का तो असली ‘विकास’ मॉडल ही यही था.''

राजेश्वर सिंह ने आगे कहा, ''यूपीपीएससी भर्ती घोटाले में 86 चयनित उम्मीदवारों में से 50 एक ही जाति के थे. आपराधिक पृष्ठभूमि वालों भी सिपाही बना दिया गया था, जिन पर छेड़खानी, दहेज हत्या, मारपीट, लूट और चोरी जैसे गंभीर आरोप में मुकदमें दर्ज थे. आपकी सरकार में हुई 600 से अधिक भर्तियों को रद्द करवाने और जांच की मांग को लेकर करीब 700 से अधिक याचिकाएं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी.''

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को पता चला की फरीदपुर थाने में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रामसेवक पर स्मैक तस्करों को रिश्वत लेकर छोड़ने का काम किया है तो उन्होंने एसपी साउथ से इंस्पेक्टर के आवास पर छापा पाड़वाया. इस दौरान इंस्पेक्टर के बेड से 9 लाख 96 हजार रुपये नगद मिले. इसकी खबर जैसे ही इंस्पेक्टर को लगी तो वह थाने की दीवार कूदकर भाग निकला था. 

ये भी पढ़ें: खाना लेट पहुंचा तो डिलीवरी बॉय को युवकों ने बंधक बनाकर पीटा, मुंह पर फेंकी शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget