एक्सप्लोरर

UP News: BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राष्ट्रपति से की AMU की मान्यता रद्द करने की मांग, जानें- क्या है मामला?

Uttar Pradesh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर नंद किशोर गुर्जर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने चिट्ठी की कॉपी पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को भी भेजी है.

Ghaziabad News: बीते दिनों इजरायल (Israel)पर हमास (Hamas) के हमले के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  (Aligarh Muslim University) के स्टूडेंट्स द्वारा रैली निकाली गई थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को चिट्ठी लिखकर एएमयू की मान्यता रद्द करने की मांग की है. 

नंद किशोर गुर्जर ने हमास को आतंकी संगठन करार देते हुए कहा कि छात्रों द्वारा हमास के समर्थन में रैली निकालना अक्षम्य अपराध है. विधायक ने यूनिवर्सिटी के पुराने विवादों का जिक्र भी अपनी चिट्ठी में किया है. चिट्ठी की एक कॉपी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भेजी गई है. 

हमास के पक्ष में निकाली रैली- नंद किशोर गुर्जर
चिट्ठी में गुर्जर ने लिखा, ''यूपी में मौजूद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और आतंक का केंद्र बनता जा रहा है. आज जब पूरा विश्व इजरायल में आतंकी संगठन हमास द्वारा किए गए विभत्स नरसंहार जिसमें बुजुर्गों, नवजात बच्चों, यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के साथ, इजरायल में रहने वाले हिंदुओं तक की बड़ी क्रूरता और निर्ममता के साथ धार्मिक नारा लगाकर की गई हत्या से दुखी है और मुश्किल की घड़ी में संवेदना जाहिर कर रहा है. ऐसे में भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल के प्रति देश के द्वारा लिए गए पक्ष के विपरीत आतंकी संगठन हमास के पक्ष में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों का रैली निकालना अक्षम्य अपराध है.''

देश की अखंडता के लिए खतरा बन सकता है AMU- नंद किशोर गुर्जर
गुर्जर ने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा, ''इसके अतिरिक्त देश की संसद पर हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरू को यहां के छात्रों और प्रोफेसरों द्वारा शहीद बताना, लाखों भारतीयों की हत्या के जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाना, यहां के प्रोफेसर द्वारा हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पोणी करना, भारतीय नक्शे से कश्मीर-अरुणाचल को गायब कर देना जैसे सैकड़ों देश विरोधी कृत्य यूनिवर्सिटी में घटित हुए हैं.'' नंदलाल गुर्जर ने कहा कि रैली निकालने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कठोर कार्रवाई की है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. यह यूनिवर्सिटी देश की अखंडता के लिए खतरा बन सकता है. ऐसे में इस यूनिवर्सिटी की मान्यता तत्काल समाप्त किए जाने के संबंध में निर्देश दिए जाएं. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को कहा 'सर्वेंट' डिप्टी सीएम, बोले- 'इनकी बातों का हम जवाब नहीं देते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget