एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को कहा 'सर्वेंट' डिप्टी सीएम, बोले- 'इनकी बातों का हम जवाब नहीं देते'

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

Akhilesh Yadav News: डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर गुरुवार (12 अक्टूबर) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क (Lohia Park) पहुंचे. जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया तो वहीं उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कहते हुए उनके कल के बयान पर पलटवार भी किया. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोहिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि आज समाजवादी लोग यहां इकट्ठे हुए हैं. डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर हर साल इसी तरह से मिलते हैं. हम उन्हें इसलिए भी याद करते हैं कि आज के समय में उनका समाजवाद का सिद्धांत प्रासंगिक है. देश की और समाज की तमाम समस्याओं का समाधान समाजवादी रास्ते से ही है. 

समाजवाद की लड़ाई लंबी है
अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज को एकजुट होने का पाठ पढ़ाया था. उन सिद्धांतों को लेकर नेताजी और हम लोग लगातार संघर्ष करते थे और कर रहे हैं. यह बहुत लंबी लड़ाई है कि समाज की बुराइयां खत्म हो, समाज संपन्न हो, पीड़ित, वंचित समाज के लोग आगे आए और उनका हक अधिकार मिले. आज भी जब हम लोग डॉक्टर लोहिया को याद करते हैं तो यह भी याद करें कि एक समय ऐसा आया था जब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और डॉक्टर लोहिया मिलकर के एक साथ काम करना चाहते थे. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज संविधान पर हमला हो रहा है और संविधान जिस दिन खत्म हो जाएगा उसी दिन हमारी आपकी आजादी छिन जाएगी. हमारा कानून छिन जाएगा और भारतीय जनता पार्टी इस रास्ते पर समाज और लोगों को ले जा रही है. महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है. 

जेपीएनआईसी विवाद पर क्या बोले अखिलेश
अखिलेश ने जेपीएनआईसी में हुए बवाल पर कहा कि आज सवाल तो यह होना चाहिए कि किस कारण से उस समाजवादियों के संग्रहालय को पूरा नष्ट कर दिया गया, आखिरकार ये सरकार क्या छुपाना चाहती है. अगर उनकी नियत साफ होती तो जयप्रकाश नारायण जी को पॉलिथीन से नहीं ढकते. यह लोग अपनी नाकामी छुपा रहे हैं. अपना भ्रष्टाचार छुपा रहे हैं. इन लोगों ने ऐसी संस्था को ही चौपट कर दिया है. 

ब्रजेश पाठक को बताया 'सर्वेंट' डिप्टी सीएम 
सपा चीफ ने इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो कूदने में इतने ही अच्छे हैं तो एशियन गेम्स में जाकर मेडल लाना चाहिए. इस पर सपा अध्यक्ष ने उन्हें 'सर्वेंट' डिप्टी सीएम बताते हुए कहा कि हम सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर की बातों का जवाब नहीं देते.

उन्होंने कहा कि कोई अगर जिम्मेदार है तो वह सीधे सीएम जिम्मेदार हैं. अगर वह किसी सड़क के टूटने पर उसकी भरपाई तोड़ने वाले की जेब से करते हैं तो क्या रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी वहां स्थिति म्यूजियम और पार्कों की बर्बादी हो रही है क्या इसको सरकार से वसूल नहीं किया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Deoria Case: 'जब तक प्रेम यादव के घर बुलडोजर नहीं चलेगा ब्रह्मभोज नहीं करूंगा', सत्यप्रकाश दुबे के बेटे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget