एक्सप्लोरर

उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को भाजपा ने आखिकार पार्टी ने निष्कासित किया

उन्नाव रेप पीड़िता मामले में आरोपी विधायक को लेकर पार्टी की हो रही फजीहत के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि पार्टी ने अभी तक इसे लेकर पुष्टि नहीं की है।

लखनऊ, (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए भाजपा के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सेंगर को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बताया कि आज के समय वर्तमान स्थिति यह है कि कुलदीप सेंगर पार्टी से निष्कासित हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील महेंद्र के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी।

इस हादसे में मौसी और चाची को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था जबकि पीडिता और उसके वकील महेंद्र सिंह पिछले पांच दिन से किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। चाची का कल बुधवार को उनके पैतृक गांव उन्नाव के माखी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पीडिता लड़की ने 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था और इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गयी थी और सेंगर इस वक्त जेल में है। रायबरेली सड़क दुर्घटना के मामले की भी सीबीआई जांच आरंभ हो गयी है ।

स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि राज्य सरकार उन्नाव पीडिता के साथ खड़ी है और केन्द्रीय नेतृत्व उन्हें :सेंगर को: निष्कासित कर चुका है। उन्होंने कहा, 'मैं जब अभी कानपुर में बयान दिया था, तो यह मेरे संज्ञान में नहीं था। केन्द्रीय नेतृत्व ने निष्कासित कर दिया है।'

उन्होंने कहा कि सीबीआई से लेकर हर प्रकार से हम खड़े हैं और भाजपा की सरकार यानी योगी सरकार किसी दोषी के पक्ष में नहीं, पीडि़त परिवार के पक्ष में खडी रहती है। उन्होंने कहा कि हमेशा योगी सरकार निष्पक्ष जांच के पक्ष में रहती है । भाजपा नेता ने कहा कि दुर्घटना की भी एफआईआर हुई और उसकी भी सीबीआई जांच की संस्तुति की गयी है। सिंह ने कहा कि सरकार हमेशा पीडि़ता के साथ है और संगठन पीडि़ता के साथ है।

इस सवाल पर घटना को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हो रहा है, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सपा—बसपा का शासन आपने देखा है पिछले 15 साल से। गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार क्या क्या था, उनके बारे में ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है लेकिन आज की स्थिति यह है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने सेंगर को निष्कासित कर दिया है।’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या
नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या
 ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प- ए.के. शर्मा
 ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प- ए.के. शर्मा
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget