एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने पूर्व सांसद को बताया हार का जिम्मेदार, कहा- इनके बयान से हुआ ये हाल

UP Lok Sabha Results 2024: देवरिया की रुद्रपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक जय प्रकाश निषाद ने अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को हार का जिम्मेदार बताया

UP Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. जिसके बाद अब हार की वजहों को लेकर पार्टी के अंदर से आवाजें उठने लगी हैं. देवरिया की रुद्रपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक जय प्रकाश निषाद ने अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को हार का जिम्मेदार बताया और कहा कि उनकी गलतबयानी की वजह से पार्टी का ये हाल हुआ. 

बीजेपी विधायक ने कहा कि, वहां (अयोध्या) पर हमारे जो लोकसभा प्रत्याशी थे, उन्होंने कुछ ऐसा बयान दे दिया था कि अगर 400 पार हो जाएगा तो हम संविधान में फेरबदल करेंगे, उसकी वजह से कुछ वर्ग को लोगों में गलत मैसेज जाने की वजह से इस प्रकार की स्थिति हुई है. भगवान राम की मान्यता आज भी है. आगे भी रहेगी..भगवान राम हम सबकी आस्था के प्रतीक हैं. 

लल्लू सिंह को बताया हार का जिम्मेदार
विपक्ष के लोगों ने महिलाओं से वादा किया कि हम एक लाख रुपये देंगे खटाखट और अनुसूचित समाज के अंदर संविधान का हवाला देते हुए कहा गया कि आपका आरक्षण खत्म हो जाएगा. अगर वो (BJP) 400 के पार हुए तो बाबा साहब का बनाया संविधान बदल जाएगा. हम उसको जनता के बीच में ठीक ढंग से फेस नहीं कर पाए. जितना करना चाहिए था. हम इस बात को ठीक ढंग से रख नहीं पाए कि मोदी के नेतृत्व में ही संविधान सुरक्षित रह सकता है. इसकी वजह से कुछ वर्गों में गलत मैसेज चला गया. 

दरअसल इस बार देश में एनडीए की सरकार भले ही बन गई हो लेकिन, बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत नहीं हैं. बीजेपी को सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी का सहारा ज़रूरी हो गया है. इस बार जनता जो जनादेश दिया है उससे देश में अब गठबंधन की सरकार का दौर लौट आया है. 

बीजेपी को सबसे ज़्यादा उत्तर प्रदेश से झटका लगा है. यूपी में 2019 में बीजेपी ने 62 सीटें जीतीं थी जो इस बार घटकर सिर्फ 33 रह गई है. वहीं सपा ने 37 सीटों और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की. इस तरह यूपी में इंडिया गठबंधन को 43 सीटें मिलीं जबकि एनडीए 36 सीटों पर जीती है. अगर यूपी में इतना ख़राब प्रदर्शन नहीं होता तो बीजेपी पूर्ण बहुमत से साथ आ सकती थी.

गाजियाबाद: नहर में मिला 3 महीने से लापता शव, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या पर अब हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget