एक्सप्लोरर

30 दिनों तक मौन व्रत पर रहेंगे BJP विधायक बृजभूषण राजपूत, सावन माह में लिया संकल्प

Sawan 2025: बीजेपी विधायक ने कहा श्रावण मास के पावन अवसर पर मैं आगामी 30 दिनों तक मौन व्रत पर रहूंगा. यह व्रत आत्मचिंतन, आराधना एवं महादेव जी की भक्ति को और अधिक गहराई से आत्मसात करने का एक प्रयास है.

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने आज शुक्रवार (11 जुलाई) से सावन महीने के अवसर पर 30 दिन के मौन व्रत का संकल्प लिया है. इससे पहले वह पिछले एक साल से फलाहार पर रहकर व्रत का पालन कर रहे थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि आज उनका इस तप का 366वें दिन है. 

बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए अपने मौन व्रत की घोषणा की है. बीजेपी विधायक ने फेसबुक पर लिखा-"देवों के देव महादेव की अपार कृपा से आज मेरे व्रत के 365 दिन पूर्ण हुए और यह तपस्या 366वें दिन भी निरंतर जारी है. यह मेरे लिए एक आत्मिक यात्रा रही है, जिसमें महादेव जी की अनंत शक्ति और आशीर्वाद मेरी प्रेरणा रहे. आज से श्रावण मास के पावन अवसर पर मैं आगामी 30 दिनों तक मौन व्रत पर रहूंगा. यह व्रत आत्मचिंतन, आराधना एवं महादेव जी की भक्ति को और अधिक गहराई से आत्मसात करने का एक प्रयास है. इस अवधि में मेरा परिवार एवं सहयोगीगण सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे. मैं सोशल मीडिया के माध्यम से आप सबसे जुड़ा रहूंगा. आप सबका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही मेरी ऊर्जा है.

बीजेपी विधायक ने पूजा कर क्षेत्रवासियों के कल्याण की मंगलकामना की

बीजेपी विधायक ने आगे लिखा-"आज व्रत के 366वें दिन, सपरिवार देवाधिदेव महादेव जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की मंगलकामना की. महादेव जी से मेरी यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे. आप सभी की कुशलता, उन्नति और सुख-समृद्धि हेतु मैं प्रतिदिन प्रार्थना करता रहूंगा."

जरूरी काम के लिए मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं बात

इसके साथ ही बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत फेसबुक पर एक दूसरे पोस्ट में लिखा-"आज से मैं आगामी 30 दिनों तक मौन व्रत पर रहूंगा. आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि यदि किसी आवश्यक विषय में संवाद करना हो, तो कृपया मोबाइल नंबर 9415014918 पर संपर्क करें. आपके सहयोग हेतु धन्यवाद."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget