एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना का बड़ा खुलासा, कहा- 'आजम खान ने खुद ही निरस्त कराया था सपा कार्यालय का आवंटन'

Azam Khan News: बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने सपा नेता आजम खां को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि आजम खां ने रामपुर में मौजूद सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त करवाया था.

Akash Saxena On Azam Khan: बीजेपी (BJP)विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 2007 में ही आजम खां (Azam Khan) ने खुद ही नगर मजिस्ट्रेटको पत्र के माध्यम से सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त कराया था. उन्होंने पत्र की कॉपी भी जारी की है. पूर्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय में सपा का दफ्तर था. उसी कार्यालय से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सभी राजनीतिक गतिविधियां होती थीं. किंतु, बाद में आजम खां ने उसी कार्यालय की जमीन को रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम से आवंटित करा लिया.

जिसमें यह प्रमुख शर्त थी कि उस जमीन पर कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी लेकिन, आजम खां ने उस जमीन के एक हिस्से में जौहर ट्रस्ट से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की एक शाखा खोल दी. जबकि, दूसरे हिस्से में दारुल अवाम नाम से कार्यालय संचालित कर लिया, जिसमें सपा कार्यालय संचालित होने लगा और उसी कार्यालय में कई बार लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठकें और सभाएं आयोजित की गईं.

सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त 

वहीं, शासन से निर्धारित शर्तों के उल्लंघन को लेकर बीजपी विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने शासन से शिकायत कर दी, जिसके बाद जांच कराई गई. जांच में शिकायत सही पाई गई और प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के फैसले के बाद लीज आवंटन निरस्त कर दिया. अब इसको लेकर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने नया खुलासा किया है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने बताया है कि 2007 में बेसिक शिक्षा विभाग की आवंटित जमीन के लेकर खुद आजम खां ने ही आवंटन निरस्त कराया था.

यह आवंटन निरस्त कराने के बाद उन्होंने अपना स्कूल खोल लिया और अवैध तरीके से सपा का कार्यालय चलाने लगे लेकिन, हकीकत यह है कि 2007 के बाद से रामपुर में सपा का कार्यालय ही नहीं है. आपको बता दें कि बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने आजम खां को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने रामपुर में खोले गए रामपुर पब्लिस स्कूल और सपा कार्यालय को लेकर बात कही है. उन्होंने कहा कि 2007 में खुद आजम खां ने ही सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त कराया था. जिसके बाद आजम खान ने सपा कार्यालय की जमीन पर रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम से आवंटित करा लिया था. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर स्वामी चक्रपाणि ने दी सलाह, कांग्रेस को बताया 'हिंदू विरोधी'

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget