एक्सप्लोरर

BJP Meeting: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक, सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने की रणनीति

BJP Meeting in Lucknow: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. आज की बैठक में सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई.

UP BJP Meeting in Lucknow: केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर बुधवार को लखनऊ में थे. वे यहां आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा की मीडिया टीम, प्रवक्ताओं, प्रभारियों के साथ बैठक करने आये थे. भाजपा कार्यालय पर चली करीब ढाई घंटे लंबी बैठक में पूरी मीडिया टीम से फीडबैक लेने के साथ ही आगे के लिए टिप्स भी दिए गए कि, कैसे पार्टी और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाना है.

जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने की रणनीति

इस बैठक में मीडिया टीम के काम और खास तौर पर जिलों की मीडिया टीम को मजबूत करने पर चर्चा हुई. बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि, चुनाव को देखते हुए सरकार की उपलब्धियां कैसे जनता तक पहुंचे इस पर रणनीति बनी. हाल ही में प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी सभी जनपद प्रवास पर गए थे और वहां समीक्षा की थी. वहां से जो फीडबैक आया उस पर भी चर्चा हुई. स्थानीय स्तर पर जिला मीडिया टीम को संवाद करना, पार्टी के मीडिया प्रभारियों को प्रशिक्षित कर ज्यादा से ज्यादा भाजपा की गतिविधियां, कार्यक्रम की जानकारी, सरकार की उपलब्धियां पहुंचाना इस पर भी चर्चा हुई. 

हर मंच पर मजबूती से रखी जाए अपनी बात 

स्थानीय स्तर पर मीडिया, सोशल मीडिया से कैसे अपनी बात जनता तक पहुंचे इस पर रणनीति बनी. बैठक में शामिल अन्य प्रवक्ताओं ने बताया कि, अब चुनाव करीब हैं और हर जिले में पॉलिटिकल मूवमेंट होंगे, तमाम बयानबाजी भी होगी. चैनल पर डिबेट्स होंगी. ऐसे में जिले स्तर की मीडिया टीम का भी उतना ही मजबूत होना जरूरी है, जितना प्रदेश स्तर की. जिससे वो अपने जिले में, क्षेत्र में मजबूती से पार्टी और सरकार की बात रख सकें. छोटे बडे यूट्यूब चैनल्स, पोर्टल तक भी हर बात मजबूती से रखी जाए. अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि, प्रदेश की टीम की जिम्मेदारी है कि वो जिलों में मीडिया टीम को मजबूत करे. बैठक में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: शिवपाल यादव बोले- फोन पर हुई है अखिलेश यादव से बात, सपा से गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget