एक्सप्लोरर

BJP Meeting in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बीजेपी की बैठक, मिशन 2022 को लेकर हुआ चुनावी मंथन

BJP Meeting in Greater Noida: पश्चिम यूपी के संगठन प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि, बीजेपी ने किसानों के हित में बहुत काम किया है. उन्होंने कहा कि, कुछ लोग बरगला रहे हैं.

BJP Meeting on UP Election: करनाल सांसद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय भाटिया ने गौतम बुद्ध नगर के दादरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक कर जिले में भाजपा की स्थिति का आकलन किया. साथ ही 2022 के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमर कसने का आह्वान कर 2022 के चुनाव को लेकर क्षेत्रीय मुद्दो पर भी चर्चा की. यह बैठक संगठन की थी, लिहाजा इसमें किसी भी जनप्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया, लेकिन संगठन की बैठक खत्म होने के बाद सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक सामान्य बैठक कर 2022 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. 

चुनावी रणनीति पर चर्चा 

एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि, हम पहली बार गौतम बुद्ध नगर जिले में आए हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं के साथ कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है. संगठन की बैठक कई चरणों में की गई और अंतिम चरण में सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पदाधिकारी एक साथ बैठकर 2022 को लेकर चर्चा हुई. 

संजय भाटिया ने कहा कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान बाहुल्य इलाका है इसलिए प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है उसे किसान समझ भी रहे हैं और जान भी रहे हैं इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है. चिंता उन्हें करनी है जिन्होंने किसानों के लिए सत्ता में रहते हुए ना तो कोई काम किया और ना ही उनके पास कोई ठोस मुद्दा है जिसको लेकर वह किसानों के बीच में जाएंगे. 

फिर बनेगी बीजेपी की सरकार 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कृषि कानून को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि, सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत वह कार्य किया है विपक्षी दल आज तक सत्ता में रहते हुए सोच भी नहीं पाए और यही वजह है कि, किसान आज बीजेपी के साथ खड़ा हुआ है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पहले भी बेहतर प्रदर्शन किया और आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर योगी सरकार सत्ता में आएगी. 

प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 25 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने वो काम किया है जिसकी कल्पना विपक्षी दल कर भी नहीं सकते, लेकिन जब गन्ने के समर्थन मूल्य पर राकेश टिकैत द्वारा की गई टिप्पणी ऊंट के मुंह में जीरा पर पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए कुछ तो कहेंगे ही. 

कुछ लोग किसानों को बरगला रहे हैं 

एबीपी गंगा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी संजय भाटिया से यह जानने की कोशिश की कि, आखिरकार जब सरकार किसान हितैषी कार्य कर रही है किसानों के हित में ही कृषि कानून लेकर आई है तो फिर सरकार किसानों को क्यों नहीं समझा पा रही है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जो किसान हैं वह सरकार की नीति और नियत को बखूबी जान रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ है. कुछ चंद लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं लेकिन किसान समझदार है वह किसी के बहकावे में नहीं आएगा. 

बीजेपी सर्व समाज को लेकर चलती है

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गृह जनपद में बीजेपी का किला बरकरार रहे उस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की क्या रणनीति है, इस पर बात करते हुए संजय भाटिया ने कहा कि, बीजेपी सर्व समाज को साथ लेकर चलती है, वह क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं करती, इसलिए बीजेपी को किसी रणनीति किसी मुद्दे की जरूरत नहीं है. प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएगी और 2022 के चुनाव में एक बार फिर बीजेपी का परचम लहराएगा और प्रदेश में योगी सरकार दोबरा पूर्ण बहुमत से आएगी.

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इस बैठक को अहम बैठक बताते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अभी से ही 2022 को लेकर तैयारियों में जुट गई है और प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से विपक्ष डरा हुआ है, उसके पास कोई मुद्दा नहीं है कि वह जनता के बीच उन मुद्दों को लेकर के जा सके, इसीलिए 2017 में हमने 80,000 वोटों से जीत हासिल की थी और 2022 में हम 260000 वोटों से चुनाव जीतेंगे और बसपा सपा का यहां कोई जादू चलने वाला नहीं है, क्योंकि जब सभी संगठन मिलकर बीजेपी को नहीं हरा पाए तो इस बार अलग-अलग लड़कर बीजेपी का विरोध क्या करेंगे. 

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: योगी के मंत्री बोले- यूपी में एक कार में आ जाएंगे कांग्रेस विधायक, प्रियंका गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget