एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP संगठन में नहीं हो पाएगी बाहरी व दागियों की एंट्री, चुनाव के लिए सख्त हुए नियम

UP Politics: बीजेपी ने इस बार मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए आवश्यक योग्यताओं और नियमों को भी सख्त किया है. इसके तहत इन पदों पर उन्ही का चुनाव हो सकेगा जो पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी में मंडल और जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है जिसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पार्टी की कोशिश है कि बाहरी और दागी लोगों को इस प्रक्रिया से दूर रखा जा सके, इसके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. मंगलवार को सभी छह क्षेत्रों में इसे लेकर वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा हुई और ये समझाया गया कि बूथ और मंडल जितना मजबूत होगा पार्टी भी उतनी ही मजबूत होगी. 

बीजेपी में 15 दिसंबर तक मंडल और 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों को चुनाव होने है. इससे पहले पार्टी की और से बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया था और अब भाजपा 1918 मंडलों और 98 जिलों में अध्यक्षों का चुनाव करेगी. चुनाव प्रक्रिया ठीक से संचालित हो सके इसके लिए मंगलवार को प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, गोरखपुर और काशी में वर्कशॉप आयोजित की गई.

मंडल-जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए सख्त हुए नियम
बीजेपी ने इस बार मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए आवश्यक योग्यताओं और नियमों को भी सख्त किया है. इसके तहत इन पदों पर उन्ही का चुनाव हो सकेगा जो पिछले दो बार से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इसके साथ ही उनके आचरण और सक्रियता का भी ध्यान रखा जाएगा. उन पर किसी प्रकार का अनुशासनात्मक कार्रवाई न हुई हो और वो पहले जिला या मंडल के पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हों. 

बीजेपी ने इन पदों पर चुनाव के लिए जो योग्यताएं रखी है उससे दूसरे दलों से आए और दागी लोग संगठन में नहीं आ सकेंगे. मंडल और ज़िलाध्यक्ष के पद पर उन्हीं का चुनाव हो सकेगा जो 2019 और 2024 के चुनाव में सक्रिय सदस्य रहे हों. 2019 के लोकसभा चुनाव के समय दूसरे दलों से आए नेताओं को इस दौड़ से दूर कर दिया गया है. 

संगठन के चुनाव को लेकर की गई वर्कशॉप में बताया गया कि पार्टी को मज़बूत करने के लिए मंडल और जिला इकाईयों का मज़बूत होना जरूरी हैं. इसके साथ ही जिन भी सदस्यों का इन पदों पर चुनाव किया जाए उसके लिए आम सहमति होना जरूरी है. जहां पर 50 फीसद तक बूथों का गठन हो गया है वहां पर मंडल के चुनाव कराए जाएं. पहले मंडल और ज़िलाध्यक्ष के चुनाव में पैनल को क्षेत्र स्तर पर भेजा जाता था लेकिन इस बार इसे प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा. अगर किसी नाम पर सहमति नहीं बनती है तो वहां फिर से चुनाव होगा.  

'गटर में बहा देना मेरी अस्थियां', सुसाइड से पहले पत्नी से प्रताड़ित अतुल सुभाष की कहानी रुला देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget