एक्सप्लोरर

'गटर में बहा देना मेरी अस्थियां', सुसाइड से पहले पत्नी से प्रताड़ित अतुल सुभाष की कहानी रुला देगी

Atul Subhash Suicide: जौनपुर के रहने वाले अतुल सुभाष AI इंजीनियर थे. अतुल की शादी साल 2019 में जौनपुर की ही रहने वाली निकिता सिंघानिया से हुई थी. लेकिन कुछ ही सालों में सब बदल गया.

Atul Subhash Suicide: यूपी के जौनपुर में रहने वाले शख्स ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे समाज को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. 34 साल अतुल सुभाष कर्नाटक के बेंगलुरू में इंजीनियर थे. उनका शव मराठाहल्ली इलाके में उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. अतुल ने आत्महत्या से पहले 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ है. जिसमें उसने पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना का दर्द बयां किया है. अतुल की कहानी सुनकर आपका दिल भी रो पड़ेगा. 

जौनपुर के रहने वाले अतुल सुभाष AI इंजीनियर थे. अतुल की शादी साल 2019 में जौनपुर की ही रहने वाली निकिता सिंघानिया से हुई थी. शादी के शुरूआती दिनों में तो सबकुछ ठीक रहा है. लेकिन, कुछ दिनों बाद ही निकिता बेंगलुरू से जौनपुर वापस आ गई. इसके बाद पत्नी और ससुरालवालों ने अतुल पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस कर दिया. शादी के 5 साल में ही पत्नी और उसके परिवारवालों ने अतुल को जान देने कि लिए मजबूर कर दिया. 

मरने से पहले वीडियो में बताई कहानी
अतुल ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने बताया कि किस तरह निकिता, उसकी सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया और चचेरे ससुर ने उससे पैसे ऐेंठने के लिए साजिश रची. उन्होंने उसे और उसके परिवार को झूठे केसों में फंसाया. उसने कहा कि दो सालों में अब तक कोर्ट में 120 तारीखें लग चुकी है. जिनमें से वो 40 बार खुद बेंगलुरू से जौनपुर पेशी के लिए जाता रहा. इसके अलावा उसके माता पिता को भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं. कोर्ट से मिली तारीखों पर भी कुछ नहीं होता था. वो इस व्यवस्था से तंग आ चुका है.. 

निकिता ने अतुल और उसके माता-पिता व भाई पर हत्या की कोशिश, अननेचुरल सेक्स, घरेलू हिंसा और दहेज लेने जैसे झूठे आरोप लगाए थे. इन आरोपों में ऐसी धाराएं हैं कि बेल मिलना तक मुश्किल है. पत्नी ने 3 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता मांगा. यहां तक की उसे अपने बच्चे का चेहरा तक नहीं देखने दिया. अतुल ने बच्चे को उसके माता-पिता और भाई को सौंपने की माँग की है. ताकि वो उसे अच्छी परवरिश दे सकें.  

जज पर घूस लेने का आरोप लगाया
अतुल ने आरोप लगाया कि जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक ने केस निपटाने के लिए 5 लाख मांगे. लेकिन जब उसने घूस नहीं दी तो फैमिली कोर्ट के जज ने 2 साल की बेटी के लिए 40,000 प्रति माह भरण पोषण का आदेश पारित कर दिया. अतुल ने जब जज के सामने पत्नी पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया तो जज भी हंस पड़ी. 

अतुल ने कहा कि उसने अपनी पत्नी को उसके परिवार की मदद के लिए लाखों दिए  शादी के कुछ समय बाद ही निकिता के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई लेकिन, उसके परिवारवालों ने शिकायत दर्ज कराई कि दहेज की मांगने की वजह से उसके पिता की मौत हुई और उसके परिवार पर दस लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया. अतुल ने वीडियो में कहा कि "जब तक मुझे प्रताड़ित करने वालों को सजा नहीं मिलती तब तक मेरी अस्थियों का विसर्जन न हो. अगर इतने सबूत होने के बाद भी अगर कोर्ट उन्हें सजा नहीं देती तो मेरी अस्थियों को वहीं गटर के सामने बहा दिया जाएगा." 

अतुल ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से मेरी गुज़ारिश है कि मेरे मां-बाप और मेरे परिवार को परेशान न किया जाए. सुसाइड से दौरान उसने जो टीशर्ट पहनी थी उस पर एक पन्ना चिपका हुआ था जिस पर लिखा था- Justice Is Due. उसने आत्महत्या करने से पहले एक एनजीओ को व्हाट्सएप मैसेज भी किया था जो महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा करने के मामलों पर काम करता था. युवक ने एनजीओ को भी जानकारी दी थी कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. 

फतेहपुर में नूरी जामा मस्जिद का अतिक्रमण बुलडोजर से हटवाया, 17 अगस्त को दी गई थी नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget