एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री योगी ने कभी हमारी नहीं सुनी...' अयोध्या में हार के बाद बीजेपी में रार, पूर्व सांसद ने उठाए सवाल

UP Politics: फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद रार जारी है. महंत राजूदास के बाद अब पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह के हारने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.हनुमानगढ़ी के महंत और डीएम नीतीश कुमार के बीच कथित विवाद के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने सवाल उठाए हैं. एक बार फिर प्रशासन की ओर उंगली उठी है.

पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरे रामविलास वेदांती ने ABP News से कहा कि  "अयोध्या का प्रशासन भाजपा के खिलाफ था. अयोध्या का प्रशासन नहीं चाहता था कि भाजपा चुनाव जीते. संत लोग खून के आंसू रो रहे थे.

18वीं लोकसभा के पहले दिन अखिलेश यादव ने इन मुद्दों पर बीजेपी को घेरा, स्पीकर के मुद्दे पर किया बड़ा दावा

उन्होंने दावा किया कि साधु महात्मा लोग बड़ी मुश्किल से अपने आश्रम में जा पाए थे. हमारे जैसे व्यक्ति को रोका गया. मैंने डीएम से बात किया तो डीएम ने कहा वेदांती जी आप मुझे धमकी दे रहे हैं? डीएम ने अपशब्दों से राजू दास का, संत समाज का और हिंदुत्व का बहुत बड़ा नुकसान किया है.  ऐसे शब्दों का प्रयोग अयोध्या के डीएम को नहीं करना चाहिए.

वेदांती ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कभी इस संबंध में हमारी बात सुनी ही नहीं. कोई कहने का प्रयास भी किया तो नहीं सुने. अयोध्या के लोग अपने घर में अपने मंदिर में नहीं जा पा रहे थे. उनमें भयंकर आक्रोश था.

राजूदास के साथ क्या विवाद हुआ था?
इससे पहले हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम के बीच कथित विवाद हो गया था. बीजेपी सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें महंत राजू दास भी मौजूद थे. अयोध्या के जिलाधिकारी (डीएम) नीतीश कुमार और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करण नैयर को भी मंत्रियों ने कुछ जानकारी के लिए बुलाया था.

बैठक के दौरान महंत राजू दास ने कथित तौर पर डीएम और एसएसपी के खिलाफ विवादित बयान दिया और अयोध्या में भाजपा की हार के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया. सूत्रों के अनुसार राजू दास के आरोप से अधिकारी नाराज हो गए और उनके साथ बैठने से इनकार कर दिया. इसके बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget