एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर आया बीजेपी नेता का बयान, पार्टी नेताओं को लगाई फटकार

Uttarakhand News: बीजेपी नेता यशपाल बेनाम पौड़ी गढ़वाल नगर पालिका के अध्यक्ष हैं. उनकी बेटी मोनिका की शादी 28 मई को यूपी के अमेठी में पुरेबाज गांव के मोहम्मद मोनिस से होनी है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी नेता यशपाल बेनाम (Yashpal Benam) की बेटी की मुस्लिम युवक (Muslim) से शादी को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जाए रहे हैं, कई बीजेपी (BJP) नेताओं ने भी उनके इस फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद अब यशपाल बेनाम की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपनी ही पार्टी के सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि "किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि ये 21वीं सदी है. हमारे बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है."

यशपाल बेनाम पौड़ी गढ़वाल नगर पालिका के अध्यक्ष हैं. उनकी बेटी मोनिका की शादी 28 मई को यूपी के अमेठी में पुरेबाज गांव के मोहम्मद मोनिस से होनी है. इस कार्यक्रम के लिए बेनाम की पत्नी उषा रावत की ओर से मेहमानों को न्यौता भेजा जा रहा है. जिसके बाद उनकी बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई बीजेपी नेता, मुस्लिम युवक से हिन्दू युवती की शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. 

विरोध करने वालों की फटकार लगाई

यशपाल बेनाम ने तमाम आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "किसी को भी इसका विरोध नहीं करना चाहिए, जो लोग भी इसे धर्म के चश्मे से देख रहे हैं मैं उन लोगों से ये कहना चाहता हूं कि ये दोनों परिवारों के लिए बेहद अहम वक्त है. इसमें दोनों परिवार को दो युवा लोग शामिल हैं. इस मामले में मेरे लिए धर्म ज्यादा अहम नहीं है, लेकिन मैं ये बता दूं कि ये शादी हिन्दू परपंरा के अनुसार होगी."  

दरअसल बेनाम की बेटी मोनिका ने लखनऊ की यूनिवर्सिटी से पढ़़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उसकी मुलाकात अमेठी के मोनिस से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के कई सदस्य और खुद बेनाम के समर्थक भी उनके फैसले की आलोचना कर रहे हैं. 

मुस्लिम युवक से शादी का विरोध

पौड़ी के गौसेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाईं ने कहा, ''आज भी उत्तराखंड में छोटी धोती (छोटे ब्राह्मण) और बड़ी धोती (बड़े ब्राह्मण) का बहुत महत्व है. ऐसी शादी को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए इस प्रकार का आयोजन अशोभनीय और निंदनीय है. हम ऐसी शादी को स्वीकार नहीं कर सकते हैं' उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यह इस तरह पहला मामला है कि जिसमें राजनीतिक पद पर आसीन व्यक्ति इस तरह कार्ड के जरिये निमंत्रण भेज रहा है. 

कौन हैं बीजेपी नेता यशपाल बेनाम 
गौरतलब है कि बेनाम पहले कांग्रेस में थे और 2003 में पहली बार नगर पालिका पौड़ी के अध्यक्ष बने. वर्ष 2007 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर वह पौड़ी से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े और विधायक बने. वर्ष 2013 में वह पुनः नगर पालिका अध्यक्ष बने और वर्तमान में वह भाजपा नेता के तौर पर तीसरी बार नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ की हत्या के राज से उठेगा पर्दा! प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद लौटी न्यायिक आयोग की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget