एक्सप्लोरर

Uttar pradesh 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में बीजेपी नेता का नाम आया, STF ने वांटेड घोषित किया

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हुये फर्जीवाड़े में परत दर परत खुल रही हैं. अब एसटीएफ ने इस प्रकरण में बीजेपी नेता चंद्रमा यादव को वांडेट घोषित किया है. चंद्रमा बीजेपी रसूखदार नेता माना जाता है

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के उनहत्तर हज़ार पदों पर फर्जीवाड़े के मामले में रोज नये खुलासे हो रहे हैं. अब इस चर्चित मामले में रसूखदार बीजेपी नेता का नाम सामने आया है. पूरे प्रकरण की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स ने बीजेपी नेता चंद्रमा सिंह यादव को नामजद घोषित करते हुये वांटेड घोषित किया है. आपको बता दें कि दो टॉपर्स समेत ग्यारह लोगों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेता चंद्रमा यादव पर भी शिकंजा कस गया है.

रसूखदार बीजेपी नेता

गौरतलब है कि चंद्रमा सिंह प्रयागराज का रसूखदार बीजेपी नेता है. इसके अलावा सालों तक यूपी के एक मौजूदा कैबिनेट मंत्री का प्रतिनिधि रह चुका है. चंद्रमा सिंह बीजेपी के किसान मोर्चे में प्रदेश की कार्यसमिति का सदस्य भी रहा है. यही नहीं प्रयागराज में बीजेपी की महानगर इकाई में उपाध्यक्ष भी रहा है. इस फर्जीवाड़े में शामिल चंद्रमा मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कई सरकारी बैठकों व आयोजनों में शामिल होता रहा है. बीजेपी नेता चंद्रमा शहर के धूमनगंज इलाके के पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय का संचालक भी है. एसटीएफ अभी खुल के ज्यादा नहीं बता रही है. आशंका ये भी है कि शिक्षक भर्ती का पेपर चंद्रमा यादव के ही कॉलेज से लीक हुआ था. हिरासत में लिये गये गिरोह के सरगना डा. के एल पटेल से पूछताछ और उनके बयानों के आधार पर बीजेपी नेता को वांटेड घोषित किया है.

TET पेपर लीक में हुआ था गिरफ्तार

एबीपी गंगा ने सबसे पहले बताया था कि इस मामले में बीजेपी नेता चन्द्रमा की भी हो अहम भूमिका हो सकती है. इसी साल 8 जनवरी को टीईटी का पेपर लीक करने के मामले में चंद्रमा और उसके गिरोह को गिरफ्तार किया गया था. चंद्रमा के गिरोह के पास से 180 मोबाइल फोन और 220 प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए थे. खास बात ये है कि पिछले हफ्ते ही चंद्रमा जमानत पर जेल से छूटा है. शिक्षक भर्ती में नाम उछलने के बाद से ही वह फरार चल रहा है. दो दिन पहले यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा था कि आरोपी बीजेपी से जुड़े हों फिर भी शिक्षक भर्ती मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. एसटीएफ ने चन्द्रमा के मोबाइल नम्बर्स को भी सर्विलांस पर लगाया है.

एसटीएफ इस मामले में तेजी से जांच कर रही है. आपको बता दें कि चन्द्रमा के साधारण से स्कूल को बड़ी परीक्षाओं का सेंटर बनाए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं. एसटीएफ मोस्ट वांटेड बीजेपी नेता पर ईनाम भी घोषित कर सकती है.

ये भी पढ़ें.

यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस दिन आएगा परिणाम, अंकपत्र में होंगे बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget