एक्सप्लोरर

AAP 2022 में लड़ेगी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, बीजेपी बोली- सर्वे से राजनीति नहीं चलती

बीजेपी नेता श्याम जाजू ने कहा कि 2014 में वाराणसी में भी केजरीवाल को सर्वे ने जिता दिया था लेकिन सर्वे से राजनीति नहीं चलती है. उत्तराखंड में कभी भी तीसरी पार्टी नहीं उभरी.

देहरादून: आम आदर्मी पार्टी 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. 'आप' पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी श्याम जाजू ने कहा है कि केजरीवाल की पार्टी पहले भी कई अन्य राज्यों में प्रयोग कर चुकी है. गोआ में भी वो सत्ता के लिए गए, पंजाब भी गए लेकिन चुनाव हार गए. उत्तराखंड में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे, जहां 70 सीटें हैं.

श्याम जाजू ने कहा कि 2014 में वाराणसी में भी केजरीवाल को सर्वे ने जिता दिया था लेकिन सर्वे से राजनीति नहीं चलती है. उत्तराखंड में कभी भी तीसरी पार्टी नहीं उभरी. लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक है, केजरीवाल भी लड़ के देख लें. उत्तराखंड में बीजेपी के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी.

गौरतलब है कि, आम आदर्मी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है. पार्टी के राज्य प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी दी. मोहनिया ने कहा कि अपने चुनाव अभियान के तहत 'आप' विकास के मुद्दों को उठाएगी जैसा कि इस साल के शुरू में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले किया गया था.

दिनेश मोहनिया ने कहा कि, ''हम चुनाव लड़ेंगे (उत्तराखंड में). राज्य को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, हम उनके समाधान के साथ जनता तक पहुंचेंगे.'' उन्होंने कहा कि 'आप' उत्तराखंड के लोगों को बताएगी कि पलायन, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को हल करने की उसकी क्या योजना है?

एक तीसरे पक्ष के सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 62 फीसदी लोग चाहते हैं कि 'आप' पार्टी विधानसभा चुनाव लड़े. दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की जनता की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें:   

यूपी विधानभवन पहुंचे AAP नेता संजय सिंह, बोले- सरकार चाहे तो कर ले गिरफ्तार

सपा ने सरकार से पूछा सवाल, नहीं मिल रहे कोरोना के मरीजों को बिस्तर, कहां हैं वेंटिलेटर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget