एक्सप्लोरर

सपा ने सरकार से पूछा सवाल, नहीं मिल रहे कोरोना के मरीजों को बिस्तर, कहां हैं वेंटिलेटर?

समाजवादी पार्टी ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये सरकार की व्यवस्थाओं को नाकाफी बताया. इसके अलावा सपा ने सरकार से सवाल पूछा कि अस्पतालों में मरीजों के लिये पर्याप्त बिस्तर नहीं हैं. पार्टी ने विधानसभा में बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया.

लखनऊ. विधानसभा का सत्र शुरु होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों ने विधानभवन में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. कोरोना काल के बावजूद सपा विधायकों के तेवर हमेशा की तरह तीखे नज़र आये.

PPE किट पहनकर प्रदर्शन करते दिखे सपा विधायक समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार को कानून व्यवस्था, अपराध, स्वास्थ्य व्यवस्था, कोरोना के इंतज़ाम, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेरते हुए प्रदर्शन किया. इन लोगों ने आजम खान को आजाद करने का भी मुद्दा उठाया. कई विधायक PPE किट पहनकर प्रदर्शन करते नज़र आये. इनका कहना था कि प्रदेश सरकार कोरोना के हालात से निपटने में असफल रही है.

कोरोना मरीजों को बेड नहीं मिल रहे तो डॉक्टर्स को घटिया PPE किट दी जा रही है. सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिए थे लेकिन छह महीने बाद भी उनके क्षेत्र के अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं लगे. अब जनता उनसे सवाल कर रही है.

हाथ में हथकड़ी पहन कर सरकार पर आरोप कुछ विधायक हाथ मे हथकड़ी पहने नजर आए. उनका कहना था कि प्रदेश मे अपराधियों को खुली छूट है जबकि बेगुनाहों को जेल में भरा जा रहा है. इसीलिए ये अपराध प्रदेश बना है. कुछ विधायकों ने किसानों की समस्या की बात कही. इनका प्रदर्शन एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा.

सपा विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह विधानसभा पहुंचे तो सपा विधायकों, विधानपरिषद के सदस्यों ने उनको घेर लिया. गेट पर ही ये लोग स्वास्थ्य मंत्री से कोरोना से निपटने में नाकाम रहने पर सवाल करने लगे. पूछने लगे कि आखिर लोगों को बेड क्यों नहीं मिल रहे, फंड में इतना पैसा आया, कहां गया. सुरक्षा कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री को सपा विधायकों के बीच से बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें.

आगरा: डॉक्टर योगिता हत्याकांड में आरोपी विवेक ने कबूला गुनाह, कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी

यूपी: मैनपुरी में सनकी पति ने फावड़े से काट डाली पत्नी की गर्दन, बेटा बोला- पिता मानसिक रोगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget