एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बीजेपी नेता की मां और डेढ़ साल के बेटे की फावड़े से निर्मम हत्या, पत्नी और बेटी भी घायल

गोरखपुर में बीजेपी नेता की बुजुर्ग मां और डेढ़ साल के बेटे की फावड़े से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे हैं.

Murder in Gorakhpur: गोरखपुर के हरपुर-बुदहट के तेनुआ गांव में बीजेपी नेता की मां और मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. गांव के कुछ दबंगों ने बीजेपी किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी के सदस्‍य परशुराम शुक्‍ल के घर में घुसकर उनकी मां और डेढ़ साल के बेटे पर फावड़े से वार कर उनकी जान ले ली. वहीं, बीच बचाव में आई बीजेपी नेता की पत्नी और बेटी भी इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गई. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

हत्याकांड की ये सनसनीखेज वारदात बीती रात की है जब सीताराम शुक्ल और उसके परिवारवालों ने परशुराम के घर पर धावा बोल दिया. परशुराम शुक्‍ल किसी काम से लुधियाना गए हुए हैं. घटना की सूचना के बाद उन्‍होंने ई-मेल के माध्‍यम से तहरीर भेजी है. पुलिस ने उनकी तहरीर पर सीताराम शुक्‍ल और उसके परिवारवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. 

दरअसल, मंगलवार दोपहर पुलिस आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत की जांच और पूछताछ के लिए सीताराम शुक्‍ल के परिवारवालों के पास आई थी. पुलिस के जाने के बाद शाम 7 बजे के आसपास सीताराम ऑटो चलाकर वापस लौटा, तो परिवारवालों ने इसकी जानकारी सीताराम को दी. इसके बाद उसके सिर पर खून सवार हो गया. 

सभी आरोपी फरार
सीताराम और उसके परिवारवालों ने फावड़ा लेकर परशुराम शुक्‍ल के घर धावा बोल दिया. सीताराम और उसके परिवारवालों ने परशुराम की 70 वर्षीय मां विमला देवी और उनके डेढ़ साल के मासूम बेटे रौनक की फावड़े से सिर और गर्दन पर वार कर निर्मम हत्‍या कर दी. वहीं, दोनों को बचाने के लिए आई परशुराम की पत्‍नी सुषमा शुक्‍ला और उनकी 10 साल की बेटी को भी हमलावरों ने फावड़े से सिर और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर वार कर घायल कर दिया. घटना का अंजाम देने के बाद सीताराम शुक्‍ला और उसके परिवावाले फरार हो गए.

ये भी पढ़ें:

यूपी में बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, 19 की मौत, 24 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर: पहली पत्नी के खौफ से परेशान पति ने सुपारी देकर करा दी उसकी हत्या, यूं खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget