एक्सप्लोरर

Meerut: कोरोना खत्म करने के लिये बीजेपी नेता हवन का धुआं और शंख लेकर घूम रहे हैं गली-गली

कोरोना वायरस के खात्मे के लिये नेता विचित्र तरीके अपना रहे हैं. मेरठ के एक बीजेपी नेता ने वायरस की रोकथाम के लिये अजीबो गरीब पहल की है.

मेरठ: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ राजनेताओं के अजीबो-गरीब बयान और उपाय का सिलसिला अभी भी जारी है. इसी कड़ी में  मेरठ में अब शंख की ध्वनि और हवन के धुएं से कोरोना संक्रमण को खत्म करने की तैयारी की जा रही है. मेरठ के एक बीजेपी नेता ने हवन का धुआं मलिन बस्ती में घुमा कर और हनुमान चालीसा का पाठ करके कोरोना को दूर भगाने का दावा किया है. साथ ही दावा किया कि, शंख की ध्वनि से वायुमंडल में फैले वायरस को खत्म किया जा सकता है. बीजेपी नेता गोपाल शर्मा ने खुद ही हवन सामग्री का धुआं मलिन बस्ती में घुमाते हुए खुद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है.

गली-गली धुआं दिखा रहे हैं बीजेपी नेता

गोपाल शर्मा एक रिक्शा ठेले पर हवन कुंड रखकर धुआं मेरठ की मलिन बस्ती में घुमा रहे हैं. इसी के साथ शंख बजाकर वायुमंडल में फैले वायरस को भी खत्म करने का दावा कर रहे हैं. गोपाल शर्मा का कहना है कि शंख की ध्वनि और हवन के धुएं से वायुमंडल में ऑक्सीजन का संचार बढ़ेगा. जिसके चलते वायुमंडल में फैला वायरस भी खत्म हो जाएगा और लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति भी मिलेगी. 

सोशल मीडिया पर वायर हुया वीडियो

मेरठ में हवन सामग्री के धुएं के सहारे कोरोना को भगाने का ये अजीबोगरीब फार्मूला भाजपा के एक नेता गोपाल शर्मा ने तैयार किया है. गोपाल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इन वीडियो को वायरल किया है. दरअसल, धर्म और आस्था का मुद्दा अलग है, लेकिन कोरोना संक्रमण एक वैश्विक महामारी है जिसका इस तरह से इलाज बताना कई सवाल खड़े करता है.

ये भी पढ़ें.

Coronavirus: प्लाज्मा थेरेपी पर बढ़ा कन्फ्यूजन, IMA ने कहा- मरीज के तीमारदार की मंजूरी से दिया जा सकता है

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget