एक्सप्लोरर

Coronavirus: प्लाज्मा थेरेपी पर बढ़ा कन्फ्यूजन, IMA ने कहा- मरीज के तीमारदार की मंजूरी से दिया जा सकता है

Coronavirus in India: कोविड-19 पर बनी नेशनल टास्क फोर्स ने प्लाज्मा थेरेपी को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से हटा दिया है. कहा गया कि प्लाज्मा थेरेपी कोरोनी मरीजों के उपचार में असरदार नहीं है.आईएमए के वित्त सचिव डॉ अनिल गोयल ने कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी मरीज के तीमारदार की मंजूरी से दिया जा सकता है. ऑफ लेबल किया है मना नहीं किया.

नई दिल्ली: देश जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है. इस बीच प्लाज्मा थेरेपी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. नेशनल कोविड टास्क फोर्स ने प्लाज्मा थेरेपी को कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से ये कहते हुए हटा दिया है कि ये कारगर नहीं है, लेकिन इसके ठीक उलट आईएमए यानि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्लाज्मा थेरेपी का समर्थन किया है. जानिए आखिर प्लाज्मा थेरेपी पर क्यों कन्फ्यूजन बढ़ रहा है.

कोरोनी मरीजों के उपचार में असरदार नहीं है प्लाज्मा थेरेपी- टास्क फोर्स

कोरोना की दूसरी लहर में जरूरतमंत लोग कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की गुहार लगा रहे थे, क्योंकि माना जा रहा था कि प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का इलाज संभव है. लेकिन कोविड-19 पर बनी नेशनल टास्क फोर्स ने प्लाज्मा थेरेपी को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से हटा दिया है. कहा गया कि प्लाज्मा थेरेपी कोरोनी मरीजों के उपचार में असरदार नहीं है. मरीजों की मौतों को कम करने में भी प्लाज्मा थेरेपी काम नहीं आई.

तीमारदार की मंजूरी से दी जा सकती है प्लाज्मा थेरेपी- IMA

ये दोनों दावे लंबी रिसर्च के आधार पर किए गए हैं और वैज्ञानिक तथ्यों को आधार मानते हुए ही सरकार ने प्लाज्मा थेरेपी को हटाया है. लेकिन तीन लाख से ज्यादा डॉक्टरों के समूह वाली संस्था आईएमए अब भी प्लाज्मा थेरेपी पर भरोसा जता रही है. आईएमए के वित्त सचिव डॉ अनिल गोयल ने कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी मरीज के तीमारदार की मंजूरी से दिया जा सकता है. ऑफ लेबल किया है मना नहीं किया.

बता दें कि 14 मई को नेशनल टास्क फोर्स की बैठक हुई थी, जिसमें प्लाज्मा थेरेपी के असरदार ना होने का मुद्दा उठा था और 17 मार्च को इसे कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से हटा दिया गया. अब सवाल ये है कि देश में कई लोगों ने प्लाज्मा दिया और प्लाज्मा के जरिए इलाज हुआ. प्लाज्मा से कई लोग ठीक भी हुए तो इसे अब क्यों हटाया गया?

दरअसल बीमारी नई थी, इसलिए स्टडी में वक्त लगा. लेकिन लंबी स्टडी में पता चला कि प्लाज्मा थेरेपी से फायदा नहीं है. जिन्हें प्लाज्मा दिया गया उनमें नुकसान के मामले नहीं मिले हैं, लेकिन फायदा भी नहीं है.

प्लाज्मा थेरेपी नहीं तो मरीजों का इलाज कैसे होगा?

इसका जवाब ये है कि सरकार ने इलाज की जो गाइडलाइन पहले से तय की है, उसी के मुताबिक मरीजों का इलाज चलेगा. कोरोना वायरस लगातार अपना रुप बदल रहा है. म्यूटेशन के बाद ये और भी खतरनाक रूप अख्तियार कर लेता है, इसीलिए समय-समय पर इसके इलाज से जुड़े दिशा-निर्देश भी बदलते हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में आए 28,438 नए कोरोना केस, मुंबई में ढाई महीने बाद 1000 से नीचे पहुंचा संक्रमितों का ग्राफ

Exclusive: पीएम केयर्स फंड के वेंटिलेटर्स पर खड़े हो रहे कई सवाल, AGVA हेल्थकेयर के सीईओ ने आरोपों पर दिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget