एक्सप्लोरर

पूर्व सांसद ने मूंगफली खरीद केंद्रों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, CM योगी से की कार्रवाई की मांग

Corruption in Mahoba Procurement Center: बीजेपी नेता गंगाचरण राजपूत ने प्रेस कांफ्रेंस करके महोबा के खरीदी केंद्रों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ केंद्रों ने अन्याय किया है.

Mahoba News Today: महोबा में एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने जिले में मूंगफली खरीद के लिए बनाए गए केंद्रों में कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर पूरे मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है. 

इस दौरान पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने खरीद केंद्रों पर नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए. इसके अलावा किसानों के उपज की खरीदी में लापरवाही बरतने और टोकन देने के बावजूद भी किसानों की उपज ना खरीदने के आरोप लगाए हैं. बीजेपी नेता के इन आरोपों के बाद जिले के खरीद केंद्रों की कार्यशैली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.

खरीद केंद्रों ने देरी से शुरू की खरीदी
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सरकार ने एमएसपी का फायदा देने के लिए खरीद केंद्रों को निर्धारित किया था. इसके तहत खरीदी के लिए 1 नवंबर से 29 जनवरी तक 3 महीने तक का समय निर्धारित किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रों में जानबूझकर सर्वर फेल होने का बहाना बनाकर एक महीने बाद खरीदी शुरू की गई, जिसकी वजह से अधिकतर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है.

मुख्यमंत्री से बीजेपी नेता गंगाचरण राजपूत ने खरीद की समयावधि एक माह बढ़ाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केंद्रों से टोकन मिलने के बावजूद कई ऐसे किसान हैं, जिनकी मूंगफली नहीं खरीदी जा रही है. शासन की मंशा के विपरीत खरीद केंद्रों में कार्य किए गए और किसानों की मूंगफली नहीं खरीदी गई है. केंद्रों के प्रभारी ने व्यापारियों से माल खरीदा और किसानों के साथ अन्याय किया.

'विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा'
गंगाचरण राजपूत ने कहा, "कई ऐसे मामले आए हैं, जहां खरीद के एवज में किसानों से रिश्वत तक ली गई है. फोन पे और अन्य डिजिटल माध्यम से रिश्वत लिए जाने के भी प्रमाण मिले हैं." उन्होंने बताया कि "खरीद केंद्रों से भ्रष्टाचार के कई ऑडियो, वीडियो भी सामने आए हैं." पूर्व सांसद ने कहा कि इन सभी साक्ष्यों को एकत्र कर न्यायालय में रिट याचिका भी डाली जाएगी, जिससे किसानों को न्याय मिल सके.

 गंगाचरण राजपूत ने आगे कहा, "विधानसभा में भी चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत इस मामले को उठाएंगे." उन्होंने मुख्यमंत्री सहित उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के कृषि मंत्री से भी इस बाबत जांच कराए जाने की मांग की है. गंगाचरण ने कहा, "किसानों के साथ खरीद केंद्रों में अन्याय किया गया है."

ये भी पढ़ें: चोर हैं या त्रिकालदर्शी? ज्योतिष शास्त्र के सहारे मंदिरों में करते थे चोरी, 9 नंबर था शुभ अंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget