एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने पूछे तीन सवाल..भाजपा बोली शर्म करो

पुलवामा हमले की पहली बरसी पर राहुल गांधी के ट्वीट से भाजपा भड़क उठी। कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट में भाजपा सरकार से तीन सवाल पूछे, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पुलवामा हमले की पहली बरसी पर देश शहीदों को याद कर रहा है। लेकिन इस मौके पर भी सियासत हावी रही। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा पुलवामा हमले को लेकर किये गये एक ट्वीट के बाद विवाद राहुल भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गये। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुये शहीदों को श्रद्धांजलि दी और लिखा कि इस हमले से किसे फायद हुआ? यहीं नहीं उन्होंने सरकार से तीन सवाल भी पूछे। हालांकि इसके बाद जम्मू-कश्मीर जोन के सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी जुल्फिकार हसन ने कहा कि हमले का हिसाब पूरा कर लिया गया है।

राहुल ने भाजपा से तीन सवाल किये। पहला, इस हमले से सबसे ज्यादा किसे फायदा मिला? दूसरा, हमले के बाद हुई जांच का परिणाम क्या निकला और तीसरा, भाजपा सरकार ने इस हमले को लेकर हुई चूक के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया है?

सीआरपीएफ डीजी हसन ने कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है और सही दिशा में हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है जांच एजेंसी ने इस मामले में काफी प्रगति की है। डीजी हसन ने कहा कि हमने शहीदों के परिवार की मदद की। पुलवामा में आतंकी हमले के दोषियों का हिसाब किया जा चुका है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी शहीदों का अपमान है। उन्होंने कहा कि 'कथित गांधी परिवार फायदे से आगे का सोच ही नहीं पाता। ये सिर्फ भौतिक रूप से ही भ्रष्ट नहीं हैं, बल्कि इनकी आत्मा भी भ्रष्ट है।' दूसरी तरफ भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने राहुल पर निशाना साधते हुये ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि 'शर्म करो राहुल गांधी। पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ, फिर क्या बोलोगे। इतनी घटिया राजनीति मत करो, शर्म करो।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget