एक्सप्लोरर

Ghaziabad Block Pramukh Chunav: भाजपा से टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं दूसरे दलों के दावेदार 

गाजियाबाद में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होने वाला है. हाल ये है कि दूसरे दलों के दावेदार भी भाजपा से टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं. सपा भी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है.

Ghaziabad Block Pramukh Chunav: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है. गाजियाबाद की 4 ब्लॉक प्रमुख सीटों को लेकर मारामारी मची हुई है. हालत ये है कि दूसरे दलों के दावेदार भी भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की लिस्ट किसी भी पार्टी की ओर से जारी नहीं की गई है. लेकिन, माना जा रहा है की प्रत्याशियों की लिस्ट में देरी का कारण एक दूसरे के दलों में भागदौड़ मच रही है. 

भाजपा अनुशासित पार्टी है
इसी को लेकर भाजपा के जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि ''भाजपा एक अनुशासित पार्टी है. हमने जिला पंचायत का चुनाव जीता क्योंकि विपक्ष को प्रस्तावक नहीं मिला. माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य को देखकर अगर लोग हमारी पार्टी से अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं तो ये एक विकास की राह है. निश्चय ही ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर हम काबिज होंगे.'' 

भाजपा धनबल का चुनाव लड़ रही है
वहीं, ब्लॉक प्रमुख को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद अली से बात की गई उनका कहना था कि ''भाजपा प्रशासन को लेकर कार्य कर रही है. पहले हमारे प्रस्तावक को बंदी बनाया अब ब्लॉक प्रमुख पर भी अपनी नजर रख रही है. समाजवादी पार्टी संघर्ष कर रही है. उत्तर प्रदेश के चुनाव में समाजवादी पार्टी एक बड़े बहुमत से उभरकर सामने आएगी. इस समय भाजपा धनबल का चुनाव लड़ रही है.''

हाईकमान के निर्देश का इंतजार
जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी बाहुबल और धनबल के आधार पर होता है. ऐसे में इस बार भी इस बात की संभावना प्रबल है की इस चुनाव में भी सत्तारूढ़ पार्टी का ही बोलबाला रहेगा और विपक्षी दलों को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ सकती है. दूसरी और बहुजन समाज पार्टी भी अभी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर मन बना रही है. पार्टी के स्थानीय नेताओं को अभी भी हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है, जिसकी वजह से पार्टी का कोई भी नेता बोलने के लिए तैयार नहीं है. 

सपा बना रही है रणनीति
गाजियाबाद में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होने वाला है. अभी उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं लेकिन सिसासी दल हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं. पंचायत चुनाव में भाजपा ने बड़े बहुमत से जीत हासिल की. इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है. वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी जिला पंचायत चुनाव से नदारद रही थी. संभावना ये भी है ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से भी वो दूर रहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्लॉक प्रमुख के सीट किस पार्टी के खाते में जाती हैं. 

ये भी पढ़ें:

राजभर का विवादित बयान, कहा- BJP के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिमों से कराई, उनका DNA एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget