एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा का हमला, कहा- मोदी का विरोध करते-करते राष्ट्र विरोधी हो गई कांग्रेस

जेपी नड्डा ने बैठक में केंद्र सरकार के कार्यों व उपलब्धियों को पार्टी नेताओं के बीच भी रखा. उन्होंने कोरोना काल में किये गये मोदी सरकार के कार्यों को भी गिनाया.

देहरादून. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी शासित राज्य उत्तराखंड के दौरे पर हैं. राजधानी देहरादून पहुंचे नड्डा ने यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया. नड्डा ने पार्टी नेताओं को मैं नहीं हम की भावना के जरिये जनता के बीच जाने का संदेश दिया.

नड्डा ने केंद्र की नीतियों का किया बखान जेपी नड्डा ने बैठक में केंद्र सरकार के कार्यों व उपलब्धियों को पार्टी नेताओं के बीच भी रखा. उन्होंने कोरोना काल में किये गये मोदी सरकार के कार्यों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड को लेकर किये गए मैनेजमेंट की पूरे विश्व ने तारीफ की है. उन्होंने कहा कि समय पर लॉकडाउन के फैसले की सभी ने सराहना की. देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री के फैसले के साथ मजबूती से खड़ा रहा है.

नड्डा ने नेताओं को पढ़ाया अनुसाशन व सही आचरण का पाठ नड्डा ने यहां पार्टी नेताओं को अनुशासन व सही आचरण का पाठ भी पढ़ाया. उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे का सम्मान करना सीखना होगा. हमें दूसरों के लिए कुर्सी छोड़ना भी सीखना होगा. बैठक में मौजूद सभी लोगों के साथ काम करने का अवसर मुझे मिला है.

कांग्रेस पर साधा निशाना नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस राष्ट्र विरोधी हो चुकी है. हमें राष्ट्रवाद को प्रखर रखना है, देश को मजबूत करना होगा. मोदी जी के नाम पर हर जगह कमल खिला है. हम सबको पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाना होगा. नड्डा ने 2022 के लिए पार्टी नेताओं को मूल मंत्र भी दिया. उन्होंने जनता के बीच जाने और हम की भावना अपनाने को कहा.

ये भी पढ़ें:

बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रामीण और शहरी का कैडर खत्म करेगी योगी सरकार, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

CoronaVirus Updates UP: संक्रमित मरीजों से ज्यादा हुई ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, रिकवरी रेट भी बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget