एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: वरुण गांधी की जगह पीलीभीत से टिकट मिलने के बाद मंत्री जितिन प्रसाद की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से मौजूदा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) का टिकट काटकर योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी एक और सूची जारी की है. इसमें 13 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर पीडब्ल्यूडी के मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है. मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है.

मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ''राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम' संसदीय लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत से प्रत्याशी के रुप में मेरा चयन करने के लिए आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, माननीय गृह मंत्री अमित शाह, , माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं चुनाव समिति को हार्दिक धन्यवाद.'

BJP Candidate List: यूपी में बीजेपी ने अपने 13 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखें लिस्ट

इन्हें मिला टिकट
उन्होंने आगे कहा, 'आप सभी के भरोसे को अपनी अमूल्य पूंजी मानते हुए मैं पूर्ण समर्पण एवं परिश्रम के साथ पीलीभीत की सेवा करने के लिए तैयार हूं. जय हिन्द जय भाजपा, मोदी का परिवार.' गौरतलब है कि इसके अलावा मेनका गांधी का टिकट सुलतानपुर से बरकार रखा गया है. वहीं मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल को मौका मिला है. भाजपा ने गाजियाबाद से सांसद वी.के. सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को दिया है.

अलीगढ़ से सतीश गौतम को दोबारा मौका दिया गया है. बाराबंकी से उपेंद्र रावत का वीडियो वायरल होने के बाद वहां से राजरानी रावत पर भरोसा जताया गया है. मुरादाबाद से सर्वेश सिंह को टिकट दिया गया. हाथरस सीट पर यूपी सरकार के मंत्री अनूप वाल्‍मीकि को टिकट मिला है. इसी तरह, रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मार्य की बेटी संघमित्रा का टिकट काटकर ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है.

बता दें कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में यूपी के 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था. अब बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. हालांकि बाराबंकी सीट से पार्टी ने प्रत्याशी बदला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget