एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बीजेपी ने जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, कई नए चेहरों को मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. सूची में कुछ पुराने लोगों पर पार्टी ने भरोसा जताया है. वही इस फैसले से कार्यकर्ता भी खुश है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. इस सूची में जहां कुछ पुराने जिला अध्यक्षों पर पार्टी ने भरोसा जताया है, वहीं कई जिलों में नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. संगठन का कहना है कि यह बदलाव आगामी चुनावों की रणनीति का हिस्सा है और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए किया गया है.

बीजेपी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल, देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह, नैनीताल से प्रताप सिंह बिष्ट, चंपावत से गोविंद सावंत, ऋषिकेश से राजेंद्र तड़ियाल और कोटद्वार से राजगौरव नोटियाल को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान, पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी, अल्मोड़ा में महेश नयाल, बागेश्वर में प्रभा गड़िया, टिहरी में उदय रावत, पौड़ी में कमल किशोर रावत, रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट, चमोली में गजपाल बर्तवाल, रुद्रपुर में कमल जिंदल को अध्यक्ष बनाया गया है.

हरिद्वार जिले से आशुतोष शर्मा तो रुड़की से डॉ. मधु बनी जिला अध्यक्ष
हरिद्वार जिले में आशुतोष शर्मा को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है, जबकि रुड़की में डॉ. मधु, काशीपुर में मनोज पाल और रानीखेत के लिए अभी नाम तय नहीं किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, संगठनात्मक बदलाव का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारी को धार देना है. उन्होंने कहा कि नए जिला अध्यक्षों को क्षेत्रीय समीकरणों, पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए चुना गया है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार युवाओं और महिलाओं को संगठन में अधिक प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपना रही है. हरिद्वार, रुड़की और बागेश्वर में महिला नेताओं को मौका देना इसी का संकेत है. पार्टी क्षेत्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों का बनाने का फैसला लिया है.

नए जिला अध्यक्षों के ऐलान के बाद कार्यकर्ता खुश
नए जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी. अब देखना यह होगा कि नए नियुक्त जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को कितना मजबूत कर पाते हैं और आगामी चुनावों में भाजपा की रणनीति को कितनी सफलता दिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा में आने वाले ड्राईवर्स को देनी होगी ये परीक्षा, पूछे जाएंगे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget