एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बिकरू कांड में जेल में बंद खुशी दुबे की मां के इस बयान ने सबको चौंकाया, राजनीति और गरमाई

खुशी दुबे की मां ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि अगर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहेंगे तो वो अपनी बेटी खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ेंगी.

UP Assembly Election 2022: कानपुर के बिकरू कांड में सह अभियुक्त बनाई गई खुशी दुबे का मामला विधानसभा चुनाव से पहले तूल पकड़ता जा रहा है. 2 दिन की ब्याहता खुशी दुबे को जेल में डालने के मुद्दे पर राजनीति गर्म होती जा रही है. ब्राह्मण वोटों को रिझाने और बीजेपी की मुश्किल बढ़ाने की खातिर सपा इस मुद्दे को हवा दे रही है और इसे जनता तक ले जाने की बात कह रही है. इस बीच खुशी दुबे की मां ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि अगर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहेंगे तो वो अपनी बेटी खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ेंगी.

योगी सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न-सपा
इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि सभी सरकारें एक जैसी नहीं होती और उन्हें लगता है कि सपा सरकार उन्हें न्याय जरूर दिलाएगी. इसके साथ ही सपा प्रवक्ता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने भी उनसे वादा किया है कि इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो एक महीने के भीतर खुशी दुबे को न्याय दिलाने का काम किया जायेगा. सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि योगी सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया गया. खुशी दुबे का मामला ब्राह्मणों के उत्पीड़न की एक मिसाल है जिसे बेगुनाह होते हुए भी जेल में डाल दिया गया. उससे पहले उसे चार दिनों तक थाने में रखकर उसका उत्पीड़न किया गया. 

सपा नेता ने की खुशी की मां से मुलाकात
सपा नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने खुशी दुबे की मां से सोमवार को मुलाकात की. उन्होंने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी से खुशी दुबे की गिरफ्तारी और उसके बाद के हालात के बारे में जानकारी ली. सपा नेता ने उन्हें इंसाफ की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के उनके साथ होने का भरोसा दिया. सपा नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि सपा खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने का काम करेगी. खुशी दुबे के मुद्दे को चुनाव में जनता के बीच सपा ले जाएगी.

खुशी को इंसाफ दिलाया जाएगा-सपा नेता
आशीष ने कहा कि खुशी दुबे को पहले गलत तरीके से 4 दिनों तक थाने में रखकर उसका उत्पीड़न किया गया. वहीं तत्कालीन एसएसपी के खुशी दुबे को जेल से रिहा कराने के दावे के बाद भी उसे जेल से रिहा नहीं कराया गया. इतना ही नहीं 6 महीने तक खुशी दुबे के वकील को भी उससे मिलने की इजाजत नहीं दी गई. मेजर आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि सपा सरकार बनने पर खुशी दुबे को इंसाफ दिलाया जाएगा. इतना ही नहीं मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आशीष ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया गया है. 

खुशी की मां ने क्या कहा
खुशी दुबे की मां गायत्री ने कहा कि खुशी को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे खून की उल्टियां होने लगीं. उन्होंने कहा कि खुशी दुबे ने अभी तक उन्हें कुछ नहीं बताया है लेकिन वक्त आने पर वह अपना मुंह जरूर खोलेगी. खुशी की मां ने कहा कि जब 4 दिन थाने में रखने के बाद उसे जेल भेजा गया तो खुशी की तबीयत बहुत खराब थी.

क्या था मामला
बता दें कि साल 2020, 2 जुलाई की रात बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर कुख्यात बदमाश विकास दुबे ने गुर्गों के साथ मिलकर हमला बोल दिया था. जिसमें तत्कालीन सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. बाद में विकास दुबे और उसके 5 साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए. खुशी के पति अमर दुबे की मौत भी पुलिस की गोली से हुई थी. खुशी की शादी बिकरू कांड के ठीक 2 दिन पहले हुई थी. पुलिस ने उसे भी मामले में सहअभियुक्त बनाया और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, यूपीए सरकार में थे मंत्री

UP Election 2022: पाकिस्तान और जिन्ना का जिक्र करते हुए सपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- इनके नस-नस में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 मंत्री लेंगे शपथ, सामने आए नाम
UP में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 6 मंत्री लेंगे शपथ, सामने आए नाम
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
'हमें तो कंघे की जरूरत...', ओम प्रकाश राजभर के बाल बढ़ाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार
'हमें तो कंघे की जरूरत...', ओम प्रकाश राजभर के बाल बढ़ाने वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार
केदारनाथ धाम में खुला BPCL अस्पताल, बाबा के दरबार में अब मिलेगी आधुनिक चिकित्सा
केदारनाथ धाम में खुला BPCL अस्पताल, बाबा के दरबार में अब मिलेगी आधुनिक चिकित्सा

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Viral Video: ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
Embed widget