एक्सप्लोरर

Bijnor News: ग्राम प्रधान ने नाबालिग के साथ किया रेप, बाइक से टक्कर मार नहर में गिराने की आशंका

Bijnor Police: एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि नहर में एक महिला के गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद लड़की के जीजा ने बताया कि पुलिया पर किसी वाहन के आने पर वह असंतुलित हो गया और झटके से उसकी साली गिर गई.

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल गांव की गरीब नाबालिग युवती को दबंग मुखिया ने अपने भतीजे के साथ मिलकर रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला और इतना ही नहीं गैंगरेप पीड़िता को अज्ञात बाइक से टक्कर मरवा कर नहर में गिराने की भी आशंका जाहिर की जा रही है. हालांकि अब पुलिस नहर में गिरी युवती की गोताखोरों के जरिए तलाश करा रही है. साथ ही पुलिस सड़क हादसा या कत्ल की साजिश को लेकर दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल में जुट गए हैं.

दरअसल, बिजनौर के माहपुर शाहकोट इलाके में रहने वाली महिला ने अचानक तबीयत खराब होने पर अपनी छोटी बहन को मायके से ससुराल देखभाल के लिए बुलाया था. इसी दौरान महिला और उसकी छोटी बहन बकरियों का चारा लाने के लिए जंगल गई थी, कुछ दूरी पर उसकी बहन जंगल से चारा इकट्ठा कर रही थी कि इसी दौरान गांव के ही ग्राम प्रधान दलजीत और उसके भतीजा यादराम ने जबरन युवती को जंगल में दबोच लिया और फिर दोनों ने बारी-बारी से रेप किया.

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता की बहन ने बताया कि पीड़ित नाबालिग युवती ने अपने साथ हुए रेप की सूचना परिवार को दी. पीड़ित परिजन जब थाने शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उनकी एक न सुनी और पीड़िता थाने के कई दिन तक चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस का जरा भी दिल नहीं पसीजा. बिजनौर कोर्ट के आदेश पर 8 फरवरी 2023 को ग्राम प्रधान उसके भतीजे के खिलाफ शेरकोट थाने में पॉक्सो एक्ट सहित 376 का केस दर्ज हुआ. केस दर्ज होने के बाद ग्राम प्रधान और उसका भतीजा खुले आम घूम रहा है. इसी के चलते नाबालिग रेप पीड़िता अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर मेडिकल परीक्षण कराकर घर वापस लौट रही थी कि इसी दौरान परमावाला नहर पुल की रेलिंग के पास एक अज्ञात बाइक ने साइड मार दी, जिसकी वजह से बाइक पर बैठी नाबालिग युवती उछलकर नीचे नहर में जा गिरी.

पीड़ित के परिजनों का साफ तौर से कहना है कि दबंग प्रधान और उसका भतीजा मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा था. इधर नहर में गिरने के बाद पुलिस के अफसरों ने डॉग स्क्वायड और 23 वी बटालियन पीएसी के जवान नहर में युवती की तलाश में लगा दिए हैं, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है.

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि यहां पर नहर में एक महिला के गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद लड़की के जीजा ने बताया कि वह लौट रहा था तो पुलिया पर किसी वाहन के आने पर वह असंतुलित हो गया और गलत साइड चला गया. इसी असंतुलित होने के झटके से उसकी साली, जहां से रेलिंग टूटी है वहां से नीचे गिर गई. उसने शोर मचाया लेकिन जो लोग यहां मौजूद थे उनको तैरना नहीं आता था, इसलिए उसको तत्काल सहायता नहीं मिल पाई . हम गोताखोरों की सहायता से बॉडी की तलाश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP GIS 2023: यूपी के लिए टाटा-बिड़ला और अंबानी ने कर दी सौगातों की बौछार, इतने करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget