एक्सप्लोरर

Bijnor Murder: बिजनौर में पति ने पत्नी की सोते हुए गला घोंटकर कर दी हत्या, इस बात को लेकर करता था शक

Bijnor Murder: बिजनौर के रहने वाले कुसुमपाल की दस साल पहले गीता से शादी हुई थी. दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. पिछले काफी समय से दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था.

Bijnor Wife Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शक में अंधे होकर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सुबह तड़के जब पत्नी गहरी नींद में सो रही थी तो पति ने उसका गला दबाकर हमेशा के लिए सुला दिया. इस वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

बिजनौर के रहने वाले कुसुमपाल की दस साल पहले गीता से शादी हुई थी. दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. पिछले काफी समय से दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था. कुसुमपाल अपनी पत्नी पर शक करता था, कई बार समझाने पर भी वो पत्नी पर भरोसा नहीं कर पाया. धीरे-धीरे उसके शक की सुई इतनी गहरा गई कि उसने आज सुबह सोते हुए पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, आरोपी ने अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा. मां की मौत के बाद दोनों बच्चे बिलख-बिलखकर रो रहे हैं.

आरोपी पति से पूछताछ जारी

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर लगातार उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है कि इस हत्या के पीछे असल वजह क्या है. हालांकि गांव के इर्दगिर्द आसपास के लोगों के हवाले से यही चर्चा की जा रही है कि कुसुमपाल को अपनी पत्नी पर शक था. जिसकी वजह से उनका अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था. शक के आधार पर ही आरोपी ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि आज सुबह करीब 6.30 बजे सूचना मिली कि कोतवाली गांव देहात के सादिकपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी. जिसके बाद पीआरबी, स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम व अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया. मृतका के पिता को इस घटना की सूचना दी गई वो भी मौके पर पहुंच गए हैं, उनके द्वारा जो तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget