एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान गिरफ्तार, वोटिंग के दौरान बीजेपी प्रत्याशी पर हमले का आरोप, जानें- पूरी खबर

UP Nikay Chunav 2023: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान पर बीजेपी प्रत्याशी राकेश कुमार गुप्ता से मारपीट का आरोप है. जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व हिस्ट्रीशीटर शेरबाज़ पठान अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता उनके समर्थकों के साथ भिड़ गए थे. इस दौरान शेरबाज और उसके समर्थकों ने चारों तरफ से घेरकर बीजेपी प्रत्याशी पर पथराव और मारपीट की. जिसमें विकास गुप्ता और उनके कई समर्थक घायल हो गए थे. जिसके बाद आज पुलिस ने लखनऊ कांग्रेस दफ्तर के बाहर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

शेरबाज पठान की गिरफ्तारी के बाद अब बिजनौर पुलिस उन्हें लाने के लिए रवाना हो गई है. शनिवार को शेरबाज को बिजनौर कोर्ट में पेश किया जाएगा. भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद 20 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

जानें- क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान की पत्नी जीनत परवीन को कांग्रेस ने चांदपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है. शेरबाज, पत्नी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान 4 मई को प्रथम चरण के मतदान के दौरान उसने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी प्रत्याशी राकेश गुप्ता और उसके समर्थकों से भिड़ गए. देखते ही देखते शेरबाज़ के समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसमें राकेश गुप्ता और उनके कई समर्थक बुरी तरह जख्मी  हो गए थे.

इस घटना के बाद बीजेपी प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया. पुलिस के मुताबिक आज सुबह लखनऊ पुलिस ने शेरबाज को कांग्रेस के दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया. कांग्रेस नेता के खिलाफ बिजनौर, प्रयागराज उत्तराखंड के कई थानों में 40 मुकदमे दर्ज हैं जो सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है.

बिजनौर कोर्ट में पेशी की तैयारी

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी देहात राम अर्ज ने कहा, शेरबाज पठान, थाना चांदपुर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है इसके विरुद्ध जनपद बिजनौर प्रयागराज व उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं. माननीय न्यायालय द्वारा शेरबाज पठान व घटना में शामिल चार अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारन्ट जारी किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए इनके गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थी, जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही उन्हें बिजनौर में पेश किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunv 2023: यूपी निकाय चुनाव के परिणाम तय करेंगे सपा के इन दिग्गजों का भविष्य, सफलता नहीं मिली तो अखिलेश यादव...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget