एक्सप्लोरर

Bihar Police Raid On Prayagraj: प्रयागराज के हेट वाले सर्जन की तलाश में बिहार पुलिस की दबिश, जानें क्या है मामला

UP News: नीट परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले को लेकर बिहार पुलिस ने संगम नगरी प्रयागराज में दबिश दी है. बिहार पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके बेटे की तलाश में छापेमारी की है.

Prayagraj News: मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा में कथित धांधली और गड़बड़ी की जांच की आंच संगम नगरी प्रयागराज तक पहुंच गई है. मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके बेटे की तलाश में छापेमारी की है. यह डॉक्टर प्रयागराज का नामी ऑर्थोपेडिक सर्जन है. उसके दो अस्पताल और एक फार्मेसी कॉलेज हैं. आरोपी डॉक्टर हमेशा हैट लगाए रहता है. तमाम लोग उसे हैट वाले डॉक्टर के नाम से ही जानते हैं. जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस की छापेमारी में डॉक्टर और उसके बेटे को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है. आरोपी डॉक्टर और उसका बेटा दोनों फरार चल रहे हैं. 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर आरपी पांडेय ने भी अपने बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने के लिए आवेदन फॉर्म भरा था. डॉक्टर पांडेय आवेदन करने से पहले ही साल्वर गैंग के संपर्क में था. डॉक्टर ने सॉल्वर गैंग के जरिए ही बेटे की जगह जोधपुर एम्स के स्टूडेंट हुकमा राम से परीक्षा दिलाई थी. जानकारी के मुताबिक सॉल्वर मेडिकल स्टूडेंट हुकमा राम को चार लाख रुपए दिए गए थे, जबकि गैंग ने अलग पैसे लिए थे.

छापेमारी से पहले फरार हुआ डॉक्टर और उसका बेटा
सूत्रों का दावा है कि आवेदन फार्म में ही डॉक्टर के बेटे की जगह जोधपुर एम्स के छात्र हुकमा राम की फोटो लगाई गई थी. इसके अलावा उसका फर्जी आधार कार्ड भी तैयार कराया गया था. पांच मई को होने वाली नीट परीक्षा में डॉक्टर के बेटे का एग्जाम सेंटर बिहार के मुजफ्फरपुर के डीएवी कॉलेज में पड़ा था. यहां परीक्षा के दौरान साल्वर को पकड़ भी लिया गया था. हालांकि सॉल्वर हुकमा राम पकड़े जाने के बावजूद सरकारी अमले की लापरवाही के चलते सेंटर से ही फरार हो गया था. 

मामले की जांच कर रही मुजफ्फरपुर पुलिस पांच दिन पहले ही प्रयागराज आई थी. प्रयागराज में डॉक्टर और उसके आरोपी बेटे के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. जानकारी यह मिली है कि छापेमारी से पहले ही डॉक्टर और उसका बेटा फरार हो गया था. आरोपी ऑर्थोपेडिक सर्जन डा० आरपी पांडेय का प्रयागराज के नैनी इलाके में अक्षयवट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के नाम से अपना निजी अस्पताल है. इसके अलावा जिले के रामपुर इलाके में अमर ज्योति हॉस्पिटल भी है. डा० पांडेय एक फार्मेसी कॉलेज भी चलाते हैं. उन्होंने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से ही मेडिकल की डिग्री ली थी.

पुलिस ने जोधपुर और बाड़मेर में की छापेमारी
डॉक्टर आरपी पांडेय और उनका बेटा राज दोनों ही फरार चल रहे हैं. ABP NEWS की टीम ने आरोपी डॉक्टर के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. नैनी इलाके के अक्षयवट अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अस्पताल नहीं आ रहे हैं. दावा किया गया कि वह निजी काम से कहीं बाहर गए हुए हैं. अस्पताल से ही जानकारी मिली कि बिहार पलिस वहां भी पहुंची थी. बिहार पुलिस ने प्रयागराज में छापेमारी के दौरान यहां की पुलिस से संपर्क नहीं किया था. जानकारी मिली है कि मुजफ्फरपुर पुलिस ने जोधपुर और बाड़मेर में भी छापेमारी की है. डॉक्टर के बेटे की जगह नीट की परीक्षा में शामिल होने वाला आरोपी हुकमा राम राजस्थान के बाड़मेर का ही रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक अभी तक सॉल्वर हुकमा राम को भी पकड़ा नहीं जा सका है.

ये भी पढ़ें: CM Marriage Scheme: यूपी सरकार काशी में 1530 जोड़ों का कराएगी विवाह, यहां करना होगा आवेदन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget