एक्सप्लोरर

IPS मणिलाल पाटीदार के साथ फंसे इंस्पेक्टरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निलंबन पर लगी रोक

महोबा में तैनात रहे आईपीएस मणिलाल पाटीदार के साथ फंसे इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया गया था. लेकिन कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुये इन्हें बड़ी राहत दी.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से महोबा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टरों को बड़ी राहत मिली है. आईपीएस मणिलाल पाटीदार के साथ पुलिस इंस्पेक्टर्स के लिये ये सुकून देने वाली खबर है. हाईकोर्ट ने पुलिस इंस्पेक्टरों के निलंबन आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है.

कोर्ट ने एसपी महोबा के 10 सितंबर 2020 के निलंबन आदेश पर रोक लगाने का आदेश दिया. कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. कोर्ट ने निलंबन आदेश अग्रिम सुनवाई तक के लिए स्थगित कर दिया है.

पुलिस लाइन से अटैच किया

एसपी महोबा ने इंस्पेक्टर इंचार्ज पुलिस स्टेशन खन्ना राकेश कुमार सरोज व इंस्पेक्टर इंचार्ज पुलिस स्टेशन कुलपहाड़ राजू सिंह को निलंबित कर दिया था. साथ ही दोनों इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन से संबंद्ध कर दिया था. निलंबन की अवधि में दोनों इंस्पेक्टरों को प्रशासनिक आधार पर महोबा से एटा और आजमगढ़ संबंद्ध कर दिया था.

महोबा में दर्ज हुई थी एफआईआर

याचियों के विरुद्ध 10 सितंबर 2020 को पुलिस स्टेशन कोतवाली नगर महोबा में एफआईआर दर्ज हुई थी. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा नीतीश पांडेय की ओर से दर्ज कराया गया था. वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम ने याचियों का कोर्ट में पक्ष रखा. उन्होंने निलंबन आदेश को नियम और कानून के विरुद्ध बताया. उनका कहना था कि, निलंबन आदेश पारित करते समय सक्षम अधिकारी के पास याचियों के विरुद्ध कोई साक्ष्य नहीं था. जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी की एकल पीठ ने अलग-अलग याचिकाओं पर ये आदेश दिया.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ के बाद गाजियाबाद नगर निगम की BSE में हुई लिस्टिंग, साकार होगी ग्रीन सिटी की कल्पना

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget