एक्सप्लोरर

रवि किशन और निरहुआ के बाद क्या अब एक और भोजपुरी सुपर स्टार की BJP में होगी एंट्री? इस वजह से लगे कयास

UP Politics: बीजेपी (BJP) सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के बाद एक और भोजपुरी सुपर स्टार के बीजेपी में एंट्री होने की चर्चा है.

UP News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में अभी करीब एक साल का वक्त बाकी है लेकिन उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल बीते कुछ दिनों से काफी बढ़ी हुई है. बीजेपी नेताओं के साथ अब एक भोजपुरी स्टार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसके आधार पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के बीजेपी (BJP) में एंट्री की अटकलें शुरू हो गई हैं. ये अटकलें उनके बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद शुरू हुई है.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बुधवार को पहले केंद्रीय नितिन गडकरी और फिर बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से दिल्ली में मुलाकात की. इसकी तस्वीरें भोजपुरी स्टार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. उन्होंने नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री  हमारे अभिभावक श्री नितिन गडकरी जी से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया."

UP Politics: सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के साथ दिखे यूपी BJP सांसद, कोई सियासी संकेत तो नहीं?

इनसे भी की मुलाकात
पवन सिंह ने बीजेपी के बिहार प्रभारी के साथ तस्वीरें साझा कर लिखा, "आज दिल्ली मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी से उनके आवास पे शिष्टाचार मुलाकात साथ मे बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री संजय जयसवाल जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ." विनोद तावड़े के साथ तस्वीर में पवन सिंह और संजय जयसवाल भी नजर आ रहे हैं. अब इन तस्वीरों के आधार पर सियासी अटकलें शुरू हुई हैं. 

गौरतलब है कि भोजपुरी के कई स्टार पहले ही बीजेपी में हैं. मनोज तिवारी अभी उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी के सांसद हैं जबकि पहले दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा रवि किशन अभी वर्तमान में यूपी के गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट रही है. जबकि दिनेश लाल यादव निरहुआ अभी यूपी के ही आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं. बीते लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget