एक्सप्लोरर

UP: भदोही में स्कूल विलय के विरोध में बच्चों से कराया प्रदर्शन, सपा नेता पर केस, शिक्षा विभाग में खलबली

Bhadohi News: आरोप है कि अंजनी सरोज और उनके समर्थकों ने बच्चों को टॉफी का लालच देकर उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थमाए और उन्हें सिकंदरा प्राथमिक विद्यालय ले जाकर प्रदर्शन कराया.

यूपी के भदोही में सरकार के स्कूल विलय के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन में स्कूली बच्चों को शामिल करने के मामले में समाजवादी पार्टी की नेता अंजनी सरोज सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

इसके स्थानीय सपा नेताओं और शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. स्कूल शिक्षकों और अधिकारियों की भी इसमें सहमति होने की बात कही जा रही है.

क्या है मामला?

जिलाधिकारी शैलेश कुमार के अनुसार, औराई विकास खंड के सिकंदरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 40 बच्चों को उनके अभिभावकों की सहमति से पिलखनी गांव के खाली आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ाई के लिए स्थानांतरित किया गया, जो सिकंदरा से मात्र 800 मीटर दूर है.

उन्होंने बताया कि बुधवार को सपा नेता अंजनी सरोज अपने समर्थकों के साथ पिलखनी के आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचीं. वहां उन्होंने बच्चों को पेंसिल, रबर जैसी सामग्री भेंट की. इसके बाद, आरोप है कि अंजनी सरोज और उनके समर्थकों ने बच्चों को टॉफी का लालच देकर उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थमाए और उन्हें सिकंदरा प्राथमिक विद्यालय ले जाकर प्रदर्शन कराया.

पुलिस कार्रवाई और जांच

जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच मुख्य विकास अधिकारी और उपजिला अधिकारी से कराई गई. सिकंदरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सभाजीत यादव की शिकायत पर चौरी थाना में अंजनी सरोज और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

चौरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अंजनी सरोज के साथ दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और विधिक कार्रवाई जारी है.

विभागीय जांच के आदेश

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने औराई के सहायक शिक्षा अधिकारी रमाकान्त सिंगरौल की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget