एक्सप्लोरर

UP News: सुबह सैर पर निकले लोगों पर विक्षिप्त युवक ने किया हमला, एक की मौत, 5 घायल

Bhadohi Crime News: चार महिलाओं समेत छह लोगों पर बिहार के सीतामढ़ी निवासी विक्षिप्त व्यक्ति ने हमला कर दिया. आरोपी ने थाने में जाकर भी हंगामा किया.

UP News: भदोही में बुधवार (1 नवंबर) की सुबह सैर पर निकली चार महिलाओं समेत छह लोगों पर एक कथित विक्षिप्त युवक ने ईंट-पत्थर और लाठी से हमला किया. इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गयी और बाकी पांच अन्य लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. आरोपी बाद में उससे बचकर भाग रहे एक व्यक्ति का पीछा करते हुए थाने में घुस गया और वहां भी वाहनों में तोड़फोड़ व हंगामा किया.

औराई क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि उपरौठ गांव की रहने वाली चार महिलाएं सुबह टहलने निकली थीं. तभी बिहार के सीतामढ़ी निवासी राजा कुमार (25) नामक विक्षिप्त व्यक्ति ने उन पर अचानक ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया. उसने आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर उन पर हमला किया. इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी. 

एक महिला की मौत

उन्होंने बताया कि अचानक हुए इस हमले में कलावती देवी (62) सिर पर ईंट लगने के कारण गिर पड़ीं, जिसके बाद युवक ने उन पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किये. इस घटना में कलावती की मौके पर ही मौत हो गयी. इस दौरान उनके साथ की तीन अन्य महिलाएं भी मामूली रूप से घायल हो गयीं. उन्होंने गली में छुपकर किसी तरह जान बचायी. 

थाने में भी किया हंगामा

सिंह ने बताया कि विक्षिप्त ने पास से ही गुजर रहे परमानंद मौर्य और गौतम नामक व्यक्तियों पर भी हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया. गौतम जान बचाकर औराई थाने में घुस गया, तो राजा कुमार भी उसके पीछे-पीछे थाने पहुंच गया और वहां करीब 10 मिनट तक हंगामा किया. इस दौरान उसने थाने में खड़ी कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिये.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजा कुमार को बड़ी मुश्किल से काबू में किया. उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और चोट पहुंचाने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात में गम्भीर रूप से घायल दो अन्य व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने इतनी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- 'कोई भी गठबंधन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget