एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने इतनी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- 'कोई भी गठबंधन...'

UP Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में BJP ने सत्ता का दुरुपयोग कर 3 लाख 50 हजार मतों के अन्तर से सपा को सत्ता में नहीं आने दिया. वह अब भी यही कर रही है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करने के निर्देश देते हुए 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने के संकेत दिए. सपा के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति और अन्य विषयों पर चर्चा के लिए यहां पार्टी राज्य मुख्यालय में सपा प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई. उन्होंने बताया, 'सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें. इनमें से 65 सीटें समाजवादी पार्टी जीतनी चाहिए.'

इस सवाल पर कि क्या अखिलेश ने यह कहकर उत्तर प्रदेश की 65 सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं, चौधरी ने कहा, 'हां, उन्होंने यही संकेत दिए हैं.' चौधरी के मुताबिक, अखिलेश ने बैठक में कहा कि कोई भी गठबंधन सपा के सहयोग के बिना उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीत सकता है, इसलिए सपा कार्यकर्ता प्रदेश की सभी 80 सीटों के लिए तैयारी करें. इस सवाल पर कि क्या बैठक में विपक्ष के दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस (I.N.D.I.A.) के बारे में भी कोई बात हुई, सपा प्रवक्ता ने कहा की अखिलेश ने कहा है कि जब सीटों के बंटवारे पर बातचीत होगी तब देखा जाएगा.

'बीजेपी मतदाता सूचियां में गड़बड़ी करके जीती चुनाव'
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया, 'पार्टी प्रमुख अखिलेश ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर बूथ पर एक मुस्तैद टीम तैनात करें. बीजेपी मतदाता सूचियां में गड़बड़ी करके चुनाव जीती है इसलिए सपा कार्यकर्ता इन सूचियों में व्याप्त खामियों को दुरुस्त कराकर अपने बूथ को मजबूत करें.' उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा है, 'वे उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करें क्योंकि प्रदेश में सपा की मदद के बगैर कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता. पार्टी का लक्ष्य राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी को पराजित करना है.'

'लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ियों का तय करेगा भविष्य'
सपा प्रवक्ता चौधरी ने बताया कि सपा की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की इस पहली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, जाति जनगणना और पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के बीच सपा की पैठ को और मजबूत करने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में करीब 500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अखिलेश ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी तय करेगा और देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने का यह अंतिम चुनाव होगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, 'मौजूदा बीजेपी सरकार शासन-प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगी लिहाजा पार्टी के कार्यकर्ता इसकी निगरानी में लग जाएं.'

'बीजेपी जाति जनगणना की विरोधी'
अखिलेश ने आरोप लगाया, 'वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्ता का दुरूपयोग कर सिर्फ तीन लाख 50 हजार मतों के अन्तर से समाजवादी पार्टी को सत्ता में नहीं आने दिया. बीजेपी अब भी समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के वोट काटने की साजिश में लगी है. समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक इसलिए निगरानी रखनी होगी और पार्टी संगठन को मजबूत बनाना होगा.' अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए लम्बे समय से संघर्षशील रही है. इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए जाति जनगणना बहुत जरूरी है. इस जनगणना से ही सबको हक और सम्मान मिलेगा. बीजेपी जाति जनगणना की विरोधी है. बीजेपी समाज में नफरत फैलाने और भेदभाव करने की राजनीति करती है. अब समाजवादी लोग ही इसे रोकेंगे.'

ये भी पढ़ें: UP: आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से झटका, इस मामले में खारिज हुई अग्रिम जमानत की अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

Chirag Paswan Exclusive: संसद में आर- पार... Chirag Paswan का बड़ा बयान | Parliament Session
Khabar Gawah Hai: मौत का गड्ढा.. भरता क्यों नहीं? | Delhi Janakpuri Accident | Rekha Gupta |
Pakistan Breaking: Islamabad के शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला | Pakistan Crisis | Terrorist Attack
Bhabiji Ghar Par Hain Film Review: अच्छे खासे सीरियल की फिल्म बना कर सब बर्बाद कर दिया
Crypto Market Shock: Bitcoin $70,000 के नीचे क्यों फिसला?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
'रात गई बात गई...'प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- 90 पर्सेंट शादियां फेक होती है
प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- '90 पर्सेंट शादियां फेक होती है'
'अंजाम भुगतना होगा', शिया मस्जिद में हुए सुसाइड अटैक पर फूटा PAK विदेश मंत्री का गुस्सा, हमलावरों को दी धमकी
'अंजाम भुगतना होगा', शिया मस्जिद में हुए सुसाइड अटैक पर फूटा PAK विदेश मंत्री का गुस्सा, हमलावरों को दी धमकी
Largest Diamond Reserves: इस देश में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा हीरे, जानें कैसे बना यह डायमंड हब
इस देश में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा हीरे, जानें कैसे बना यह डायमंड हब
PNB Recruitment: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका PNB में बड़ी भर्ती, हजारों पदों पर नौकरी का मौका; यहां जानें डिटेल्स
ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका PNB में बड़ी भर्ती, हजारों पदों पर नौकरी का मौका; यहां जानें डिटेल्स
Embed widget