एक्सप्लोरर

भदोही में ई-रिक्शा ड्राइवर को चाकुओं से गोदा, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Bhadohi Crime News: भदोही में दिन दहाड़े बदमाशों ने एक ई-रिक्शा ड्राइवर पर हमला कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई.

Bhadohi News Today: उत्तर प्रदेश के भदोही में ई-रिक्शा ड्राइवर को गुंडा टैक्स और तहबाजारी के रुपये न देने पर चार अज्ञात हमलावरों ने दिन-दहाड़े चाकुओं से गोद दिया. हमलावरों ने ई-रिक्शा ड्राइवर के पास रखे लोन रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए. 

इस हमले में ई-रिक्शा ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. हालांकि इस बाबत  पुलिस के आलाधिकारियों ने कैमरे पर बात करने से साफ मना कर दिया.

पूरा मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल इण्टर कॉलेज के समीप गंगापुर नहर के पास का है. जहां चार अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर ई-रिक्शा चलाने के लिए गुंडा टैक्स ना देने पर नीरज गौतम (18) नाम के ड्राइवर का चाकुओं की नोक पर अगवा कर लिया.

गुंडा टैक्स न देने पर किया हमला
बदमाश पीड़ित ई-रिक्शा ड्राइवर को अगवा कर नहर के पास ले गए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पीड़ित को मरणासन्न हालात में छोड़कर बदमाश चाकू लहराते हुए फरार हो गए, जाते-जाते पीड़ित के पास लोन की किश्त जमा करने के लिए रखे गए 6 हजार रुपये और फोन को लूट लिया.

दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में अफरा तफरी मच गई. घायल ई-रिक्शा चालक नीरज गौतम ने बताया कि चार लोग सड़क पर ई-रिक्शा चलाने के लिए गुंडा टैक्स के नाम पर 10 रुपये वसूली मांगने लगे. पीड़ित ने बताया कि न देने पर और विरोध करने पर चाकू से हमला का दिया.
 
घायल नीरज ने बताया कि ई-रिक्शा का लोन भरने के लिए मैंने पैसे रखे थे, बदमाश वो पैसे और मोबाइल लूट ले गए. नीरज ने बताया कि वह बहुत गरीब है, उसके घायल होने के बाद परिवार की रोजी रोटी चलनी मुश्किल हो जाएगी.

'नीरज को नहीं लगी है गंभीर चोट'
महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय (MBS) के डॉक्टर वीके मौर्या ने बताया कि नीरज गौतम नाम के युवक को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए भदोही पुलिस और परिजन लेकर पहुंचे थे, जिसका समुचित इलाज किया गया है. 

डॉक्टर मौर्या ने बताया कि युवक खून से लथपथ था और उसके शरीर पर चाकुओं के निशान थे. जिसका मेडिकल मुआयना कर पुलिस को रिपोर्ट दे दी गई है और घायल नीरज को गंभीर चोटें नहीं थी. लिहाजा उसे प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया है. 

चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
भदोही सदर कोतवाली के प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने फोन पर बताया कि घटना 13 नवंबर की दोपहर की है. इस मामले में परिजनों की तहरीर पर सदर कोतवाली में अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर आगें की विधिक कार्रवाई की जा रही है. प्रभारी एसएचओ ने बताया कि घायल युवक की स्थिति ठीक है और अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में CM योगी और अखिलेश की सीधी लड़ाई? पढ़ें हर सीट का जातीय समीकरण

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget