एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में CM योगी और अखिलेश की सीधी लड़ाई? पढ़ें हर सीट का जातीय समीकरण

UP By Election 2024: यूपी की सभी 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अब महज एक एफ्ते से भी कम समय रह गया है, सियासी दलों ने वोटर्स को साधने के लिए सरगर्मियां तेज कर दी है. आइये जानते सभी सीटों का समीकरण?

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं. यूपी में होने वाले उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि इन उपचुनाव के नतीजों से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन सारा खेल राजनीतिक धारणा का है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटें बेहद कम हो गई थीं, जिसकी वजह से बीजेपी अकेले बहुमत का आंकड़ा छूने में नाकाम रही है. 

साल 2024 के चुनाव नतीजों के बाद यूपी में यह पहला चुनाव हो रहा है, जिसे यूपी में सत्ताधारी दल बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है. दोनों ही दल उपचुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. बीजेपी की तरफ से कमान खुद योगी आदित्यनाथ ने संभाली है तो सपा की ओर अखिलेश चुनावी कैंपेन में जुटे हैं. दोनों ही नेता यह बात अच्छी तरह से समझते हैं कि उपचुनाव के नतीजे उनके सियासी भविष्य को तय करने वाले होंगे.

यूपी में जिन 9 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं, उनमें से 5 सीटों पर बीजेपी और उनके सहयोगी दलों ने 2022 के आम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. जबकि 4 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. हालांकि मीरापुर सीट रालोद ने सपा के साथ गठबंधन में जीती थी, लेकिन अब रालोद ने बीजेपी से गठबंधन कर लिया है. 

किस सीट पर था किसका कब्जा?
साल 2022 में एनडीए ने जिन प्रदेश की मझवां, फूलपुर, खैर, गाजियाबाद और मीरापुर विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया था. दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने कटेहरी, सीसामऊ, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. इन सभी 9 सीटों पर इस बार भी बीजेपी और सपा आमने-सामने हैं. 

सभी 9 सीटों के जातीय और राजनीतिक समीकरण
कटेहरी विधानसभा
अयोध्या से सटे ज़िले अंबेडकरनगर की एक विधानसभा सीट है. लंबे समय से बीजेपी इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है. 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा इस सीट से विधायक बने लेकिन 2024 में अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से सांसद बन जाने के बाद लालजी वर्मा ने कटेहरी सीट से इस्तीफ़ा दे दिया. 

इस वजह से यहां पर उपचुनाव हो रहा है. इस उपचुनाव में बीजेपी ने धर्मराज निषाद और सपा ने लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को टिकट दिया है. बीएसपी ने अमित वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच माना जा रहा है.

कटेहरी में 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को 93 हजार 524 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी को 85,828 वोट मिले थे और बीएसपी को 58 हजार 482 वोट प्राप्त हुए थे. सपा ने 8 हजार 266 वोटों से कटेहरी सीट जीती थी. इस बार उपचुनाव में बीएसपी के वोट बैंक पर दोनों ही दलों की नज़र है, जिसे बीएसपी का वोट ट्रांसफर होगा, वही कटेहरी में जीत दर्ज करेगा.

कटेहरी में जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. SC- 87,000
2. मुस्लिम- 50,000
3. ब्राह्मण- 45,000
4. यादव- 29,000
5. कुर्मी- 42,000
6. निषाद- 21,000
7. ठाकुर- 18,000
8. प्रजापति- 11,000
9. राजभर- 18,000
10. पाल- 5,500
11. नाई- 5,000
12. विश्वकर्मा- 5,000
13. मौर्य- 6,500
14. बनिया- 13,000


मझवां विधानसभा  
मिर्जापुर जिले की एक विधानसभा सीट है. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी की तरफ से डॉ विनोद बिंद चुनाव जीते. 2024 के लोकसभा चुनाव में डॉ विनोद बिंद बीजेपी के टिकट पर भदोही से लोकसभा सांसद बन गए और मझवां विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी को 1 लाख 3 हजार 235 वोट मिले और सपा को 69 हजार 648 वोट जबकि बीएसपी को 52 हजार 990 वोट मिले थे. बीजेपी गठबंधन ने इस सीट पर 33 हजार 587 वोटों से जीत हासिल की थी. इस बार उपचुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच है, लेकिन बीएसपी इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ती दिखाई दे रही है. 

बीजेपी ने सुचिस्मिता मौर्य को टिकट दिया है जबकि सपा ने पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है. सपा और बीजेपी दोनों ने ही ओबीसी उम्मीदवारों पर दांव लगाया है, जबकि बीएसपी ने ब्राह्मण चेहरे के तौर पर दीपक तिवारी को टिकट दिया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट पर बीजेपी गठबंधन से अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बहुत ही करीबी मुकाबले में जीत हासिल की थी.

मझवां का जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. बिंद- 70,000
2. ब्राह्मण- 65,000
3. कुशवाहा या मौर्य- 35,000
4. कुर्मी- 25,000
5. मुस्लिम- 22,000
6. पाल- 22,000
7. यादव- 30,000
8. SC- 65,000
9. भूमिहार- 22,000
10. ठाकुर- 10,000

फूलपुर विधानसभा 
प्रयागराज जिले और फूलपुर लोकसभा की एक विधानसभा सीट है. फूलपुर एक जमाने में पंडित नेहरू की राजनीतिक कर्मभूमि रही है. 2022 के विधानसभा चुनाव में फूलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने चुनाव जीता था. बीजेपी की तरफ से प्रवीण पटेल विधायक बने थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रवीण पटेल सांसद बन गए और फूलपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ा. 

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां पर बीजेपी को 1 लाख 3 हजार 557 वोट मिले थे और समाजवादी पार्टी को 1 लाख 825 वोट प्राप्त हुए थे. बीजेपी ने 2 हजार 732 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव जीता था. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को 33 हजार 36 वोट मिले थे. 

इस बार उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल के बेटे दीपक पटेल को टिकट दिया है और सपा ने मुज्तबा सिद्दीकी को चुनावी मैदान में उतारा है. मुज्तबा 2022 का विधानसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़ चुके हैं. बीएसपी ने इस बार जितेन्द्र कुमार सिंह को टिकट दिया है. इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच बहुत ही कांटे की टक्कर बताई जा रही है.

फूलपुर जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. पटेल- 60,000
2. यादव- 70,000
3. मुस्लिम- 50,000
4. ब्राह्मण- 50,000
5. पासी- 35,000
6. निषाद- 22,000
7. वैश्य- 16,000
8. ठाकुर- 15,000
9. एससी- 75,000

सीसामऊ विधानसभा
कानपुर जिले की एक विधानसभा सीट है. कई बार से लगातार समाजवादी पार्टी जीत हासिल कर रही है. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के इरफान सोलंकी विधायक बने थे लेकिन कोर्ट से एक मामले में सजा होने के बाद इरफान सोलंकी को इस्तीफा देना पड़ा. इसी वजह से यहां पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं. 

साल 2022 के विधानसभाव चुनाव में सपा को 79,163 वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 66,897 वोट हासिल हुए थे. सपा ने इस सीट पर 12,266 वोटों से जीत दर्ज की थी. 2022 के चुनाव में बीएसपी को मात्र 2,937 और कांग्रेस को 5,616 वोट मिले थे. इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही है. इस बार बीजेपी ने सीसामऊ सीट से सुरेश अवस्थी को टिकट दिया है तो सपा ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को चुनावी मैदान में उतारा है. बीएसपी ने वीरेन्द्र कुमार शुक्ला को टिकट दिया है.

सीसामऊ में जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. मुस्लिम- 1,11,000
2. ब्राह्मण- 70,000
3. SC- 60,000
4. कायस्थ- 26,000
5. सिंधी और पंजाबी- 6,000
6. ठाकुर- 6,000
7. अति पिछड़ा- 13,000
8. यादव- 4,000

कुंदरकी विधानसभा 
मुरादाबाद जिले और संभल लोकसभा सीट की एक विधानसभा सीट है. यह एक मुस्लिम बाहुल्य सीट है.2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के जियाउर्रहमान बर्क ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 में संभल लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. 

इस वजह से कुंदरकी में विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित है. 2022 विधानसभा चुनाव में सपा को 1 लाख 25 हजार 792 वोट मिले और बीजेपी ने 82 हजार 630 वोट हासिल किया था. सपा ने इस सीट पर 43 हजार 162 वोटों से जीत दर्ज की थी. 2022 के चुनाव में बीएसपी को 42 हजार 742 वोट मिले थे. 

इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच ही है. इस उपचुनाव में बीजेपी ने रामवीर सिंह को टिकट दिया है तो सपा ने हाजी रिजवान को चुनावी मैदान में उतारा है. बीएसपी ने रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को टिकट दिया है.

कुंदरकी का जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. मुस्लिम- 2,20,000
2. SC- 30,000
3. यादव- 10,000
4. ठाकुर- 20,000
5. सैनी- 25,000
6. लोधी- 15,000
7. ब्राह्मण- 5,000
8. जाट- 4,000
9. अति पिछड़ा- 40,000

गाजियाबाद शहर विधानसभा
गाजियाबाद जिले की एक विधानसभा सीट है. यह एक शहरी सीट है और बीजेपी का गढ़ माना जाता है. बीजेपी का अभेद्य किला है. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लंबे अंतर से इस विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. बीजेपी के अतुल गर्ग विधायक बने थे.

2024 में अतुल गर्ग गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए, जिसकी वजह से गाजियाबाद में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है. 2022 के चुनाव में बीजेपी को 1 लाख 50 हजार 205 वोट मिले थे और सपा ने मात्र 44 हजार 668 वोट हासिल हुए थे. बीएसपी को 32 हजार 691 वोट मिले थे. 

बीजेपी ने बहुत बड़े अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी. इस बार बीजेपी ने संजीव शर्मा को टिकट दिया है, तो सपा ने राज जाटव पर भरोसा जताया है. सपा ने सामान्य सीट पर एससी समाज के नेता को चुनावी मैदान में उतारा है. बीएसपी ने परमानंद गर्ग को टिकट दिया है.

गाजियाबाद का जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. बनिया- 80,000
2. SC- 85,000
3. मुस्लिम- 60,000
4. पंजाबी- 30,000
5. ठाकुर- 8,000
6. त्यागी- 15,000
7. जाट- 18,000
8. यादव- 10,000
9. अति पिछड़ा- 50,000
10. प्रवासी वोट- 60,000 (अलग अलग राज्यों के लोग बड़ी संख्या में मतदाता है)

खैर विधानसभा 
अलीगढ़ जिले की एक विधानसभा सीट है. 2022 में बीजेपी ने इस सीट पर बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. बीजेपी विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि जब 2024 में हाथरस लोकसभा सीट से सांसद बने तो यह खैर विधानसभा सीट रिक्त हो गई.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 1 लाख 39 हजार 643 वोट मिले और सपा को 41 हजार 644 वोट ही मिल पाए थे. जबकि बीएसपी को 65 हजार 302 वोट प्राप्त हुए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी खैर विधानसभा सीट पर लगभग 14 सौ वोटों से पीछे हो गई थी. 

खैर उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के बेटे सुरेन्द्र दिलेर को टिकट दिया है और सपा ने चारू कैंन को टिकट दिया है. बीएसपी ने यहां पर डॉ पहल सिंह को टिकट दिया है. खैर सीट एससी वर्ग के लिए सुरक्षित सीट है, इसीलिए सभी दलों ने एससी समाज के नेता को ही टिकट दिया है. 

खास बात यह है कि सपा की चारू कैंन हैं तो एससी समाज से लेकिन इनकी शादी जिले के एक जाट परिवार में हुई है. इस समीकरण से पहली बार खैर में मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन इस सीट पर हार जीत जाट मतदाताओं के रूख पर निर्भर होगा.

खैर का जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. जाट- 1,15,000
2. ब्राह्मण- 75,000
3. SC- 82,000
4. बघेल- 10,000
5. ठाकुर- 14,000
6. वैश्य- 15,000
7. यादव- 1,000
8. बंजारा- 5,000
9. कोली- 5,000
10. अन्य पिछड़ी जातियां- 55,000

करहल विधानसभा सीट
मैनपुरी जिले की एक विधानसभा सीट है. समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. लंबे समय से इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. 

अखिलेश यादव ने यहां 67 हजार 504 वोटों के एक बड़े अंतर से चुनाव जीते. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को 1 लाख 48 हजार 196 वोट, बीजेपी को 80 हजार 692 वोट और बीएसपी को 15 हजार 701 वोट मिले थे. 

इस बार सपा ने अखिलेश यादव के भतीजे पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को टिकट दिया है, तो बीजेपी ने मुलायम सिंह के दूर के रिश्तेदार अनुजेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है. बीएसपी ने अवनीश शाक्य को टिकट दिया है.

करहल का जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. यादव- 1,25,000
2. शाक्य- 35,000
3. बघेल- 30,000
4. ठाकुर- 30,000
5. SC- 22,000
6. ब्राह्मण- 16,000
7. लोधी- 15,000
8. वैश्य- 15,000

मीरापुर विधानसभा चुनाव 
मुज़फ्फरनगर जिले की एक विधानसभा सीट है. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा- आरएलडी गठबंधन के तहत आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान जीतकर विधायक बने. 2024 के चुनाव में बीजेपी और आरएलडी का गठबंधन हुआ. 2024 में चंदन चौहान ने आरएलडी के टिकट पर बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद बने, जिस वजह से मीरापुर सीट खाली हो गई. 

इस बार उपचुनाव में बीजेपी ने यह सीट आरएलडी के कोटे में दी है. आरएलडी ने मिथलेश पाल को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने पूर्व सांसद कादिर राणा की बहू सुम्बुल राणा को टिकट दिया है. बीएसपी ने शाहनजर और आजाद समाज पार्टी ने जाहिद हुसैन को टिकट दिया है. मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी में ही माना जा रहा है.

मीरापुर में जातीय समीकरण (अनुमानित)

1. मुस्लिम- 1,35,000
2. SC- 50,000
3. जाट- 38,000
4. सैनी- 20,000
5. पाल- 20,000
6. गुर्जर- 15,000
7. चौहान- 7,000
8. अति पिछड़ा- 30,000

कुल मिलाकर देखा जाए तो यह उपचुनाव सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल सपा की साख का सवाल बन गया है. उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा. इससे पहले मतदान के लिए 13 नवंबर प्रस्तावित था, लेकिन त्योहारों के मद्देनजर चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. 23 नवंबर को चुनावी नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UPPSC के फैसले के बाद भी छात्रों का आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारी अभ्यार्थी इस मांग पर हैं अडिग

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget