एक्सप्लोरर

बरेली में सीलिंग की जमीन पर चला योगी का बुल्डोजर, 10 करोड़ की जमीन हुई कब्जामुक्त

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड के करगैना में सीलिंग की 3770 वर्गमीटर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके 10 दुकानें बना रखी थी. जिसे कब्जामुक्त करवाया गया.

बरेली: उत्तर प्रदेश में इन दिनों योगी का बुल्डोजर भूमाफियाओं पर कहर बरपा रहा है. जिन लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे कर रखे हैं उन जगहों को कब्जामुक्त करवाया जा रहा है. ताजा मामला बरेली का है, जहां बीडीए ने 10 करोड़ रुपये की सीलिंग की जमीन को कब्जामुक्त करवाया. सीलिंग की 3770 वर्गमीटर जमीन पर बनी 10 दुकानों पर बीडीए ने बुल्डोजर चलाकर उसको जमीदोंज कर दिया. हालांकि इस दौरान बीडीए का स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा.

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड के करगैना में सीलिंग की 3770 वर्गमीटर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके 10 दुकानें बना रखी थी. जिसे कब्जामुक्त करवाया गया है. 10 दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया.

10 करोड़ है जमीन की कीमत
बीडीए के अनुसार, इस जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की इस भूमि पर अनाधिकृत रूप से शिव सिंह और भजन लाल द्वारा 10 दुकानों का निर्माण कराया गया था. इसके अलावा लगभग 170 वर्गमीटर भूमि पर अर्चना चन्द्रा पत्नी दीपक चन्द्रा द्वारा कब्जा करते हुए अनाधिकृत निर्माण किया गया था. इस अवैध निर्माण के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के अधीक्षण अभियन्ता राजीव दीक्षित, सहायक अभियन्ता अनिल कुमार एवं अवर अभियन्तागण, प्रवर्तन टीम और थाना सुभाषनगर बरेली की पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार की बेशकीमती भूमि को मुक्त कराया गया. अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ धारा-26(क) के तहत थाना सुभाषनगर, बरेली में मामला दर्ज कराया गया है. इस जमीन का बाजारी मूल्य लगभग 10 करोड़ है.

वहीं जिन लोगों की दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया है उनका कहना है उनके पास जगह की रजिस्ट्री है और 20 सालों से उन्होंने दुकान बनवा रखी थी. लेकिन एक दिन पहले उन्हें नोटिस दिया गया और फिर उनकी दुकानों पर बुल्डोजर चलाया गया. लोगों का कहना है कि बीडीए की इस कार्रवाई से उनको काफी नुकसान हुआ है और वो बर्बाद हो गए. इन लोगों ने बुल्डोजर और बीडीए उपाध्यक्ष की गाड़ी के आगे लेटकर प्रदर्शन किया लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने उन लोगों को हटा दिया.

ये भी पढ़ें-
अब धर्म करेगा कला का भी बंटवारा? बरेली में रामलीला के मुस्लिम किरदारों को झेलनी पड़ रही मुश्किलें, जाना पड़ा थाने

बरेली: नाबालिग गर्भवती की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने अपनी प्रेम कहानी का अपने ही हाथों कर दिया खात्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget