एक्सप्लोरर

बस्ती: बहन से की छेड़खानी, भाइयों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 36 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा

Basti Murder: आरोपियों ने बताया की हरीश शुक्ला मेरी बहन पर बुरी नजर रखता था और उसको धमकी देकर जबरदस्ती घर से बाहर बुलाता था. गांव में मेरी बहन की बड़ी बदनामी हो रही थी, जिससे तंग आकर उसको मार डाला.

Basti Murder Case: गला घोंटकर हत्या मामले में बस्ती पुलिस ने 36 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बहन के साथ छेड़खानी की बात कही, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों सगे भाइयों ने हत्या का प्लान बना डाला. बहन से छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ गया, जहां दोनों सगे भाइयों ने परेशान होकर युवक की हत्या की योजना बनाई और युवक को लोहे के पाइप से पीट पीटकर हत्या कर दी.

दरअसल बीते 10 जून को 24 वर्षीय युवक हरीश शुक्ला की हत्या कर युवक की लाश को बाइक पर लिटाकर आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दिया था, जिसका खुलासा आज अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने किया.

आरोपियों ने ऐसे रची थी हत्या की साजिश 

आरोपियों ने बताया की हरीश शुक्ला मेरी बहन पर बुरी नजर रखता था और उसको धमकी देकर जबरदस्ती घर से बाहर बुलाता था. गांव में मेरी बहन की बड़ी बदनामी हो रही थी, जिससे हम लोगों ने तंग आकर हरीश शुक्ला को जान से मार डालने का निश्चय कर लिया. दिनांक 09.06.2024 की रात मे लगभग 10 बजे के करीब जब वह अपनी मोटरसाइकिल से कौवाडाड़ की तरफ से कच्ची रास्ता से ग्राम लोकईपुर की तरफ आ रहा था कि हमलोग ग्राम लोकईपुर से बाहर निर्माणाधीन पानी की टंकी से कुछ दूरी पर सरपत के किनारे कच्चे रास्ते के पास छिपे बैठे थे और जब हरीश शुक्ला पहुंचा तो हम लोग लोहे के पाइप लहराते हुए उसे रोक लिये और लोहे की पाइप से हम दोनों भाई मिलकर लगातार कई वार किये, जिससे वह मोटरसाइकिल के साथ कच्चे रास्ते पर गिर पड़ा और हम लोग उस पर तब तक वार करते रहें जब तक वह मर नहीं गया.

जब हम दोनों भाईयों को विश्वास हो गया कि हरीश शुक्ला मर गया, तब हमलोग अपने हाथ में लिये हुए पाइप को ग्राम चौखड़ी के सरहद पर उगे झाड़ी के बीच में दोनों पाइप छुपा कर रख दिये. उसके बाद चुपके से अपने घर पर आकर सो गये.

दोनों आरोपी गिरफ्तार 

वहीं इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक हरीश शुक्ला आरोपी की बहन से आए दिन छेड़खानी करता था, जिसको लेकर दोनों भाइयों ने उसके हत्या की योजना बनाई और रास्ते में उसकी पाइप से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

(मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav Resigns: अखिलेश यादव ने करहल से दिया इस्तीफा, अब ये नेता लड़ सकता है सपा से चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget