एक्सप्लोरर

Basti Crime News: बस्ती में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर महिला से गैंगरेप, एक विदेशी समेत 9 पर मामला दर्ज

Basti News: बस्ती में महिला से गैंगरेप का चौंकने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, महिला का पहले अश्वील वीडियो बनाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया.

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महिला अपराधों का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. सरकार महिला यौन अपराधों पर आई कमी के NCRB के आंकड़ों का लाख हवाला दे पर बस्ती में ऐसा बिल्कुल नहीं है. बस्ती में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ 9 लोगों ने गैंगरेप के घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया एप पर अपलोड भी कर दिया है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके ही मायके वाले हैं. रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना जब महिला ने पुलिस को बताई तो पुलिस भी दंग रह गई.

क्या है पूरा मामला
दरअसल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर यह बताया है कि मेरा पति मुंबई में नौकरी करता है. पति के मुंबई रहने के दौरान वह अपने मायके लखनऊ में आई थी. वहां बाथरूम में नहाते समय महिला की बुआ ने उसका अश्लील वीडियो बना डाला. इस अश्लील वीडियो को उसकी बुआ ने अपने भाई को दे दी, जिसके सहारे महिला के बड़े पिता ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं इस वीडियो को हथियार बनाकर उसे ब्लैकमेल कर बारी-बारी से उसके भाइयों समेत 9 लोगों ने रेप किया. सबसे बड़ी बात यह है कि इन दुष्कर्म आरोपियों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है.

सोशल मीडिया पर वीडियो किया अपलोड
बस्ती में घटी गैंगरेप के मामले में हद तो तब हो गई जब महिला के साथ हुए इस घिनौने काम का इन लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया एप पर अपलोड कर दिया. जिसके बाद महिला के साथ इन व्यक्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसकी जानकारी जब महिला को हुई तो वह किसी तरह अपने ससुराल पहुंची और ससुराल वालों से अपनी आपबीती सुनाई. अपनी पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी जैसे ही पति को हुई, वह मुंबई से फौरन बस्ती आ गया और उसकी पत्नी ने उससे रो-रोकर मायके में हुई हैवानियत को सिलसिलेवार ढंग से बताया. जिसके बाद उसके पति ने थाने में तहरीर दी. फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुरानी बस्ती पर एक महिला ने आकर यह प्रार्थना पत्र दिया है. महिला का ससुराल थाना पुरानी बस्ती में ही है, सन् 2021 में जब महिला का पति मुंबई में काम करने के लिए गया, तब महिला अपने मायके लखनऊ में चली गई थी, उस वक्त महिला की बुआ द्वारा उसका नहाते वक्त एक वीडियो बना लिया गया और उसके बाद वो उस महिला के बड़े पापा, उसके बड़े पापा के लड़के और उसकी बुआ के लड़के के द्वारा वह वीडियो दिखाकर के बार बार उसका रेप किया गया. उसकी दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुरानी बस्ती में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मुकदमा पिछले वर्ष का है और घटनास्थल लखनऊ से संबंधित है इस संबंध में शीघ्र ही घटनास्थल का निरीक्षण करके आगे की कार्रवाई की जाएगी,

यह भी पढ़ें:

Ankita Bhandari Murder Case: फाफास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी अंकिता भंडारी मर्डर केस की सुनवाई, CM धामी ने दिए निर्देश

UP Politics: 'मऊ के राजभरों को किसी ठग की जरूरत नहीं', ओम प्रकाश राजभर के बयान पर सपा ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget