एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मऊ के राजभरों को किसी ठग की जरूरत नहीं', ओम प्रकाश राजभर के बयान पर सपा ने किया पलटवार

मऊ में सपा नेता राजीव राय ने कहा कि पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर बौखला गए हैं. राजीव राय ओम प्रकाश राजभर के सपा को समाप्त कर देने वाले बयान पर पलटवार कर रहे थे.

Mau News: सपा ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया है. मऊ में सपा नेता राजीव राय ने कहा कि पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर बौखला गए हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं. इसलिए ओम प्रकाश राजभर बदहवास हो गए हैं. राजीव राय ओम प्रकाश राजभर के सपा को समाप्त कर देने वाले बयान पर पलटवार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मऊ के गांव में ओम प्रकाश राजभर के प्रवेश पर बैनर लगा है. उन्होंने कहा कि गांव राजभरों का ही है. अगर ओम प्रकाश उल्टा सीधा नहीं बोलेंगे बोलेंगे तो मीडिया तवज्जो नहीं देगा. राजीव राय ने कहा कि ओम प्रकाश अपने बेटे को सांसद बनाना चाहते हैं. लेकिन राजभर बिरादरी ही साथ नहीं दे रही है.

मऊ के राजभरों को किसी "ठगवा" की जरूरत नहीं-सपा

ओम प्रकाश राजभर बिरादरी का हाल चाल तक जानने घर नहीं जाते. मऊ के राजभरों को किसी "ठगवा" की जरूरत नहीं है. मैंने दोनों बाप बेटे को एमएलसी का टिकट के लिए अखिलेश यादव के सामने गिड़गिड़ाते हुए देखा है. ठेकेदारी और ब्लैकमेलिंग की राजनीति जिनके भरोसे उन्होंने की है, वही लोग उन्हें अब छोड़ रहे हैं. इसलिए बदहवासी का आलम है. अब उनके साथ सहानुभूति रखिये आप लोग. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके रामजीत राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में हम लोगों ने आने से मना कर दिया था.

UP News: योगी सरकार 2.0 के 6 महीनों में कानून व्यवस्था और कड़ी, जानें- अपराधियों पर क्या कार्रवाई हुई?

नए जिलाध्यक्ष को भी तीन से चार महीने में ओम प्रकाश राजभर की असली नीतियों का पता चल जाएगा. आज ओम प्रकाश राजभर की मजबूरी पैसा देकर लोगों को बुलाने की हो गई है. कभी मीटिंग में शामिल नहीं होनेवालों को अब पैसा देकर आने को कहा जा रहा है. ओम प्रकाश राजभर के चेहरे पर तनाव से पता चलता है कि कितने दबाव में हैं. ओम प्रकाश राजभर की लंका से महेंद्र राजभर ’कटप्पा’ निकले हैं. उनके साथ सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं.

'ओम प्रकाश राजभर को मिटाने के लिए पूरा समाज एकत्रित'

ओम प्रकाश राजभर को मिटाने के लिए पूरा समाज एकत्रित हो चुका है. ओम प्रकाश राजभर रावण से भी बड़े हैं. गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हुए हैं. किसी गरीब को झोपड़ी हटाकर छत देने का काम किया हो तो बतावें. हम लोग अभी ट्रेलर दिखा रहे हैं फिल्म तो पूरी बाकी है. उन्होंने यशस्वी मुख्यमंत्री को भीख मंगवाने की बात कही थी. हम लोग ओम प्रकाश राजभर को कटोरा देकर बनारस में भीख मंगवायेंगे. पूर्व जिला अध्यक्ष ने एक शायरी के माध्यम से कहा कि ओम प्रकाश राजभरतब तक चंदा मांगना नहीं छोड़ेंगे जब तक उन्हें मारा नहीं जायेगा. आगामी 27 तारीख को हम लोग ओम प्रकाश राजभर को बताने का काम करेंगे. 

Amroha News: अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके से इलाके में मचा हड़कंप, दो लोगों की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget