एक्सप्लोरर

बस्ती: तेज आंधी-तूफान में तहस-नहस हुई शादी की तैयारी, मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, टेंट बचाते दिखे मेहमान

Basti News: यूपी के बस्ती में आंधी-तूफान की वजह से एक शादी समारोह की सारी तैयारियां तबाह हो गईं. इतनी तेज आंधी आईं कि पूरा टैंट उखड़ने लगा और मंडप भी तहस नहस हो गया.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में आंधीं-तूफान की वजह से एक निकाह समारोह के रंग में ऐसा भंग पड़ा कि दूल्हे को मंडप तक छोड़कर भागना पड़ा. आंधी और इतनी तेज बारिश आई कि शादी में शामिल होने आए मेहमान भी खुद को बचाने के लिए इधर-भगाने लगे. शादी के लिए लगा टैंट हवा में उड़ने लगा और खंबे भी उखड़ने लगे. तेज हवाओं में कुर्सियां भी यहां से वहां उड़ती दिखाई दीं. 

ये पूरा मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ननकऊपुर गांव का है, जहां गांव के बाहरी छोर पर एक निकाह समारोह का आयोजन किया गया है. शादी की तमाम रस्में निभाई जा रहीं थी. गांव में उत्सव का माहौल था, बैंड बाजे बज रहे थे. लेकिन दोपहर के बादल अचानक मौसम बदलने लगा. आसमान में काले-काले बादल छा गए और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं. लेकिन ही मिनटों में शादी का सारा माहौल बदल और तेज आंधी तूफान के बूंदाबांदी शुरु हो गई. 

देखते ही देखते शादी का पूरा माहौल बदल गया. जहां कुछ समय पहले लोग निकाह समारोह की रस्मों और खाने-पीने का आनंद ले रहे थे वो अचानक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. आंधी इतनी तेज थी कि उसके आगे ठहरना मुश्किल हो गया. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मंडप के चारों ओर लगे बड़े-बड़े टेंट हिलने लगे. टेंट को सहारा देने वाले लोहे के पाइप अपनी जगह से उखड़ने लगे और पूरा मंडप धराशायी होने की कगार पर पहुंच गया. 

आंधी-तूफान में उड़ी निकाह की सारी तैयारियां
आंधी की वजह से अफरा-तफरी का ऐसा माहौल बन गया कि हर कोई सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गया. निकाह के सपने आंखों में सजाए मंडप पर बैठा दूल्हा भी मौके से भागता हुआ नजर आया. दूल्हा भी अपनी पगड़ी को सेहरे को संभालते हुए सुरक्षित स्थान पर भाग गया. जो मेहमान अभी तक स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले रहे थे वो खाने की चिंता छोड़कर टेंट के पाइप पकड़कर खड़े हो गए तो उन्हें उखड़ने से बचा सकें. कई बाराती टेंट के पोल को कसकर पकड़े हुए थे, ताकि वह हवा के दबाव से गिर न जाए. 

आंधी इतनी जबरदस्त थी कि मंडप की सजावट, कुर्सियां, मेज और अन्य सामान चारों ओर उड़ने लगे। दूल्हे का खूबसूरत सेहरा भी तेज हवा में उड़ गया, जिसे बाद में काफी मशक्कत के बाद ढूंढा जा सका। बेचारे बाराती, जो खुशी में शामिल होने आए थे, आंधी और बारिश के इस अचानक हमले से बुरी तरह हलकान हो गए. हालांकि बाद में आंधी-तूफान शांत होने के बाद शादी की आगे की रस्में निभाईं गईं. लेकिन इस तूफ़ान की वजह से शादी के सारे इंतज़ाम बेकार हो गए. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मई के महीने से ही कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने 11 मई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया हैं. ऐसे में किसी भी तरह का आयोजन करने से पहले मौसम की जानकारी ले ताकि इस तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.  

योगी सरकार की इस योजना में नंबर 1 बना यूपी का प्रयागराज, 9 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों को मिला लाभ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget