एक्सप्लोरर

Basti: बस्ती में हाथों से ही उखड़ गई नई सड़क, DM की सख्ती के बाद दोबारा शुरू हुआ काम

UP News: ग्रामीणों ने एक करोड़ 40 लाख की राशि से बनाई जा रही तीन किलोमीटर लंबी सड़क की हकीकत उजागर कर दी. हाथ लगाने मात्र से नई सड़क उखड़ती जा रही थी.

Basti News: बस्ती में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार का अनोखा कारनामा सामने आया है. हरैया बभनान मार्ग से गाजियापुर होते हुए बरहपुर गांव तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का काम शुरू हुआ. इंजीनियर ठेकेदार को काम की गुणवत्ता समझाकर चले गए. ठेकेदार ने बिहार से मजदूरों के साथ बच्चों को भी बुला लिया. सड़क बनाने का काम शुरू हुआ. सड़क में डामर का प्रयोग नहीं होने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई. ग्रामीणों की आपत्ति का ठेकेदार और इंजीनियर पर असर नहीं हुआ और बिना डामर वाली सड़क का काम चलता रहा. 

इंजीनियर और ठेकेदार की सांठगांठ उजागर 

करोड़ों के सड़क निर्माण में धांधली जारी रही. थक हारकर ग्रामीणों ने मीडिया का सहारा लिया. मौके पर पत्रकारों को बुलाकर दिखाया गया. पत्रकारों ने पाया कि गिट्टी में तेल डालकर ठेकेदार बाल मजदूरी करा रहा था. सड़क बनने के साथ टूटती भी जा रही थी. ग्रामीणों ने बिना डामर वाली सड़क को हाथों से उखाड़ कर ठेकेदार की पोल खोल दी. व्यापार विकास निधि से बनाई जा रही तीन किलोमीटर लंबी सड़क में कमीशन का जमकर बोलबाला हुआ. 


Basti: बस्ती में हाथों से ही उखड़ गई नई सड़क, DM की सख्ती के बाद दोबारा शुरू हुआ काम

डीएम की सख्ती से दोबारा सड़क का निर्माण

सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 40 लाख का बजट आंवटित हुआ था. जिलाधिकारी को प्रकरण की जानकारी दी गई. उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने ठेकेदार सहित इंजीनियर से तत्काल मौके पर पहुंचकर काम को दुरुस्त करने के लिए कहा है.

ठेकेदार को बचाने के लिए सड़क का काम दोबारा शुरू कर दिया गया है. जिलाधिकारी की सख्ती से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क अब फिर से बनाई जा रही. ठेकेदार के पास डामर पर्याप्त मात्रा में आ गया है. वहीं काम पर बाल मजदूरों को भी हटा दिया गया है. सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी मीडिया की सुर्खियां बनी थीं. 

Pitru Paksha 2023: काशी के अनोखे पिता से मिलिए, हर साल करते हैं अजन्मी बेटियों का पिंडदान, जानिए क्या है उद्देश्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget