एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में गिट्टी की जगह ईंट के रोडे से बनाई जा रही थी सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध

Basti News: बस्ती में एक सड़क का टेंडर कराया गया था, जिसमें 9 लाख का बांड भी बना था. बताया जा रहा है कि सड़क का टेंडर 32 प्रतिशत बिलों पर उठाया गया है. इस गिट्टी की जगह ईंट के रोडे से बनाया जा रहा था.

UP PWD News: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जिले में लोक निर्माण विभाग का अनोखा कारनामा सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सल्टौआ विकास खंड के कोठली गांव का बताया जा रहा है. यहां पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की ओर से एक सड़क का कार्य शुरू कराया गया. यह सड़क गिट्टी और डामर की नहीं बल्कि ईंट के रोडे से तैयार की जा रही थी. इस सड़क को देखते ही ग्रामीण एकत्र होकर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे.

इस सड़क का टेंडर कराया गया था, जिसमें 9 लाख का बांड भी बना था. बताया जा रहा है कि सड़क का टेंडर 32 प्रतिशत बिलों पर उठाया गया है. सड़क का कार्य मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन फर्म पर जारी किया गया है, जिसकी कुल लागत 9 लाख बताई जा रही है. इस सड़क का कार्य जैसे ही शुरू हुआ, वैसे ही गिट्टी की जगह ईंट के रोडे बिछा दिए गए, जिसको देखते ही ग्रामीणों ने विरोध किया. बताया जा रहा है कि मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन की प्रोपराइटर राजेश्वरी गुप्ता हैं. इसी फर्म की ओर से कोठली में सड़क का नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा था. इस सड़क की स्वीकृति लगभग दो महीने पहले किया गया था.

देर से शुरू हुआ था सड़क का निर्माण

बारिश की वजह से पहले सड़क का निर्माण देर से चालू किया गया. इस खबर की जनकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए. ठेकदार की ओर से सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़ों को आनन-फानन में हटवाया जाने लगा, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना कर सोशल मीडिया पर फिर वायरल कर दिया. कहीं न कहीं सर्किल के जेई की ओर से जब भी कोई काम किया जाता है तो उसकी ओर से निरीक्षण कर विभाग के उच्चाधिकारियों को उसकी गुणवत्ता से अवगत कराया जाता है, लेकिन यहां जेई नहीं बल्कि ग्रामीणों की ओर से विरोध के बाद जेई से लेकर अधिकारियों तक के भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है.

कुछ बोलने से बचते नजर आए अधिशासी अभियंता

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग के जेई और भ्रष्टाचार में संलिप्त ठेकेदार के साथ-साथ उसके फर्म पर क्या कार्रवाई की जाती है. इस प्रकरण पर जब लोक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार से सड़क के मामले पर बात करने पहुंचे तो वह कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतरा गए और अपनी कुर्सी छोड़कर दफ्तर में घूमने लगे. अपनी जबावदेही से अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार का भागना सवाल खड़ा करता है, जब अधिकारी जीरो टॉलरेन्स पर काम कर रहे हैं तो कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के पास बनेगा फाउंटेन पार्क और टेंपल म्यूजियम, जानें- क्या होगी खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget