एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में प्राइमरी टीचरों का हल्लाबोल, एमएलसी प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, जानें क्या है टीचर्स की मांग

UP News: बस्ती में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में  सांसद और एमएलसी को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल और हरीश सिंह को सौंपा.

Basti News: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सांसद और एमएलसी को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल और हरीश सिंह को सौंपा. ये शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध कर रहे है ताकि ये सभी अपने समयनुसार विद्यालय आ जा सके. इस मांग को सरकार ने पहले ही सिरे से खारिज कर दिया है बावजूद इसके कुछ अध्यापक सरकार की इस पॉलिसी का विरोध कर रहे है.
   
प्रांतीय निर्देश के क्रम में शिक्षकों के 18 सूत्रीय मांग मुख्य रूप से शिक्षकों के निजी सिम एवं डाटा से ऑनलाइन उपस्थिति एवं डिजिटलीकरण आदेश को रोके जाने, जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति किए जाने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने, शिक्षकों को मध्यान्ह भोजन बनवाने से मुक्त किए जाने, गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को मुक्त किए जाने, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशको के मानदेय में वृद्धि किए जाने, शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाने, शिक्षकों को ई0एल0 की सुविधा एवं अर्ध अवकाश दिए जाने आदि का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया गया.

ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध 
भाजपा सांसद  हरीश द्विवेदी के प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल एवं विधान परिषद सदस्य गोरखपुर फैजाबाद देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह के माध्यम से शिक्षकों के  प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा. जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल ने दोनों  प्रतिनिधियों को शिक्षकों की बिंदुवार समस्याओं से अवगत कराते हुए शिक्षकों की सभी लंबी समस्याओं के निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री और  शासन तक  मांग पत्र को पहुंचाने का आग्रह किया .

ज्ञापन देने के बाद संघ अध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल ने बताया कि बिना बेसिक शिक्षा परिषद के अनुमोदन के ही मनमानी ढंग से लगातार शिक्षक विरोधी आदेश पारित किये जा रहे हैं, जो सरासर गलत एवं अव्यवहारिक है जिसे शिक्षक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. बताया कि विभाग द्वारा शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है जिसको लेकर शिक्षकों में असंतोष की स्थिति व्याप्त है. ज्ञापन देते समय जिला मंत्री लालजी पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ल, कुदरहा ब्लॉक के अध्यक्ष सुभाष चंद्र, विनय शंकर पाण्डेय, रुद्र प्रताप चौधरी,सभाजीत यादव प्रेम कुमार मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Road Accident: BJP नेता की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति घायल, CCTV में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget