एक्सप्लोरर

Road Accident: BJP नेता की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति घायल, CCTV में कैद हुई घटना

UP News: सिद्धार्धनगर में कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटर सवार दंपत्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर में अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने रोड क्रास कर रहे एक स्‍कूटर को जोरदार टक्‍कर मार दी. हादसे में स्‍कूटर सवार बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्‍हें जिला चिकित्‍सालय ले जाया गया. जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्‍हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि कार भाजपा के स्‍थानीय नेता की है. ये हादसा CCTV में कैद हो गया.

सिद्धार्थनगर के शिवनगर थानाक्षेत्र के करही चौराहा पर शनिवार की शाम ये हादसा हुआ. संतकबीरनगर के पटखौली पोस्‍ट बड़गो के रहने वाले जवाहर लाल (64 वर्ष) पत्‍नी अकाली देवी (50 वर्ष) को लेकर स्‍कूटर से जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार सफेद रंग की अनियंत्रित कार ने उन्‍हें टक्कर मार दी. इस हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद कार एक दुकान को टक्कर मारते हुए घुस गई. इसमें एक अन्‍य युवक तुलसियापुर चौराहा ढेबरुआ के रहने वाले अनिल अग्रहरि भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

कार ने स्कूटर सवारों को मारी टक्कर
कार ने स्कूटर सवारों को मारी टक्कर

घटना के संबंध में बताया गया कि कार भाजपा नेता की थी और इस सड़क दुर्घटना में कार सवार भाजपा के युवा नेता अनिल अग्रहरि भी इस हादसे में घायल हो गए. उन्‍हें भी इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. जहां उनका भी इलाज किया जा रहा है. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया. जहां बुजुर्ग दंपत्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा किन वजहों से हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है. 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 
हादसा एक शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार किस तरह से बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकान में जा घुसी. सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि बस्ती से ये कार आ रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया. इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'पब्लिक इंटरेस्ट पर काम करते हैं PM मोदी' राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget