एक्सप्लोरर

शादी में पहुंचा बच्चा बार-बार खाने के लिए मांग रहा था रसगुल्ला, हलवाई ने जलते तंदूर में फेंका

Basti Crime News: बस्ती में बार-बार रसगुल्ला खाने पर कारीगर ने 11 साल के बच्चे को गुस्से में आकर जलते तंदूर में फेंक दिया. बच्चे की हालत गंभीर बनी है, वहीं आरोपी फरार है.

बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौली गोसाई गांव में एक विवाह समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 11 साल के बच्चे के बार-बार रसगुल्ला खाने पर कारीगर इस कदर नाराज हुआ कि उसने क्रूरते की हदें पार करते हुए मासूम को जलते तंदूर में फेंक दिया. आग की लपटों से बच्चा चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस गया है. उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थानांतर्गत दुर्जनपुर निवासी चमन (11) पुत्र संतोष, अपनी मां के निधन के बाद से ही बस्ती के बाघानाला स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था. बुधवार को वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था.

'आज के भारत को कल के आंकड़ों में ढालने की कोशिश...', महिला आरक्षण पर सदन में बोलीं इकरा हसन

बार-बार रसगुल्ला खाने पर कारीगर ने बच्चे को तंदूर में फेंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शादी में खुशी का माहौल था और चमन खेल-कूद रहा था. इसी दौरान वह भोजन स्थल पर गया और वहां रखे रसगुल्ले निकाल कर खाने लगा. आरोप है कि बार-बार रसगुल्ला निकालने पर वहां मौजूद कैटरिंग ठेकेदार अपना आपा खो बैठा. उसने पहले बच्चे को पकड़कर डराया और फिर उसे उठाकर जलते हुए तंदूर के ऊपर कर दिया. इसी बीच अनियंत्रित होकर बच्चा सीधे तंदूर के भीतर जा गिरा.

बच्चे की हालत गंभीर, आरोपी फरार

तंदूर से बच्चे की चीखें सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था. उसे तत्काल अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया. घटना के बाद आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया है.

पुलिस का दावा- जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद ने आरोपी तंदूर कारीगर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक बच्चा आग में जल गया है, जिस मामले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नोएडा हिंसा का 'पाकिस्तानी' कनेक्शन आया सामने, QR कोड से बनाए थे दंगे के लिए व्हाट्सएप ग्रुप

गौरतलब है कि पीड़ित बच्चे चमन के सिर से मां का साया पहले ही उठ चुका था. वह अपने ननिहाल बाघानाला में रहकर कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा था. नानी के साथ वह खुशी-खुशी शादी में शामिल होने गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वहाँ उसकी मासूमियत पर कोई इतना भारी पड़ेगा. इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी करने वाले अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget