एक्सप्लोरर

UP News: महिला अफसर से रेप और हत्या मामले में नया मोड़, डीएम की रिपोर्ट को एसपी ने किया खारिज

Basti Naib Tehsildar Rape Case: पुलिस ने बस्ती महिला अधिकारी से रेप की कोशिश करने वाले आरोपी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में नायाब तहसीलदार के साथ रेप और हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है. डीएम के नेतृत्व में बनी विशाखा कमेटी की उस रिपोर्ट को एसपी ने सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को क्लीन चिट देने की कोशिश की गई थी और पीड़ित महिला नायब तहसीलदार को बदचलन तक घोषित कर दिया गया था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पीड़ित लेडी अफसर ने मुख्यमंत्री और प्रमुख गृह सचिव तक अपनी बात पहुंचा कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद शासन ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बस्ती जिला प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

इस मामले में एफआईआर दर्ज हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला पर 25 हजार का इनाम घोषित है. पुलिस की 6 टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बस्ती से दिल्ली तक खाक छान रही हैं. इसी बीच एसपी बस्ती की तरफ से मीडिया को बताया गया कि पुलिस की जांच में आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम दोषी पाए गए हैं और उन्होंने विशाखा की जांच टीम को गलत बयान दिया था. बस्ती पुलिस की तरफ से जारी इस बयान के बाद पूरा मामला और उलझ गया है. पुलिस के इस बयान से विशाखा टीम की जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी ने किस के प्रभाव में ऐसी रिपोर्ट बनाई और एक महिला अधिकारी के चरित्र पर सवाल खड़ा किया.

जांच टीम ने क्या कहा?
विशाखा टीम की जांच रिपोर्ट में पीड़ित महिला नायब तहसीलदार के आवास पर बलरामपुर के किसी युवक की मौजूदगी दर्शाई गई थी. टीम ने जांच में पाया था कि महिला नायब तहसीलदार से उसके संबंध हैं और उस दिन आवास में युवक से महिला अधिकारी का झगड़ा हो रहा था. जिसे सुनकर वे बीचबचाव करने गए थे, लेकिन उनके आने से पहले ही वह भाग खड़ा हुआ. जिसे पकड़ने के लिए आरोपी नायाब तहसीलदार उसके पीछे भागे और इसी दौरान उनका चप्पल महिला नायब तहसीलदार के कमरे पर छूट गया. विशाखा टीम की ये थ्योरी जांच के बाद फर्जी साबित हुई है. बताया जा रहा है कि महिला नायब तहसीलदार के साथ जबरन संबंध बनाने के मकसद से आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला जबरन वहां गए थे और इस कुकृत्य को अंजाम दिया था. 

डीएम ने पीड़िता से मिलने से किया था इंकार
एसपी ने पूरे प्रकरण से पर्दा हटाते हुए घनश्याम शुक्ला को घटना में दोषी बताया है. इस पूरे प्रकरण में शुरू से जिले के एक बड़े अधिकारी की भूमिका संदिग्ध रही है. घटना के बाद जब पुलिस ने एफआईआर लिखने में आनाकानी की, तो पीड़ित महिला अधिकारी डीएम से मिलने पहुंच गई. मगर डीएम ने उनसे मिलने से साफ मना कर दिया. इसके बाद बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले शासन से बात कर मुकदमा दर्ज करवाया. इसके बाद डीएम अंद्रा वामसी ने तीन महिला अधिकारियों की टीम गठित की, जिसे विशाखा टीम नाम दिया गया. आरोप है कि इस टीम ने भी प्रभाव में आकर पीड़ित महिला अधिकारी की व्यथा सुनने के बजाए उसे दोषी साबित कर दिया और आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला को निर्दोष बताया. 

आईएएस रोशन जैकब करेंगी जांच
दिवाली की रात घटी इस घटना में नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर दर्ज एफआईआर को हल्के में लिया गया. मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी मजिस्ट्रेट कई दिनों तक जिले में धड़ल्ले से घूमता रहा. शिकंजा कसता देख आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला कथित गांजा माफिया के साथ बाइक पर बैठकर भागने में सफल रहा और पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही. पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद इस मामले कार्रवाई तेज हुई और आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला को सस्पेंड कर उस पर इनाम घोषित किया गया. पुलिस की 6 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं. इस मामले की जांच अब आईएएस रोशन जैकब को सौंपी गई है. रोशन जैकब जल्द ही बस्ती में जांच के लिए पहुंचने वाली हैं. जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए देर रात आरोपी मजिस्ट्रेट के ससुर, साले और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है. 

आरोपी के रिश्तेदार गिरफ्तार
एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, घनश्याम शुक्ला को पनाह देने वाले उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है. बस्ती महिला अफसर कांड मामले में अब जिला प्रशासन खुद अपने जाल में फंसता नजर आ रहा है. सरकार की किरकिरी होने के बाद अब सवाल खड़े होने शुरू हो गए कि महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े शुरू होने लगे हैं. जहां आम महिला की क्या बात करें जब एक महिला अफसर ही न्याय के लिए कई दिन तक पुलिस और प्रशासन के दरवाजे पर चक्कर काटती और उसे न्याय नहीं मिला.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा- 'एक मासूम बच्चा भी...'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget