एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती की कुआनो नदी का खतरे में है अस्तित्व, धीरे-धीरे नाले में हो रही है तब्दील

Kuwano River: बस्ती की कुआनो नदी लोक आस्था का भी केंद्र माना जाता है. चाहे पिंड दान करना हो या कोई और भी धार्मिक कार्य लोग आज भी इसी नदी में स्नान कर करते हैं. छठ के महापर्व में भी यहां लोग आते हैं.

UP Kuwano River: जीवनदायिनी कही जाने वाले बस्ती की कुआनो नदी धीरे-धीरे नाले में तब्दील होती नजर आ रही है, जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं. यदि ऐसा चलता रहा और समय रहते इस नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो एक समय ऐसा आयेगा की नदी पूरी तरह से नाले के रूप में तब्दील हो जाएगी. बस्ती की कुआनो नदी का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है. लगातार अस्पतालों, मैरेज हाल और फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित जल की वजह से बस्ती की जीवनदायनी कहे जाने वाली कुआनो नदी अब एक गंदे नाले के रूप में तब्दील होती नजर आ रही है.

वहीं अगर बात की जाए नगर पालिका बस्ती परिषद की तो शहर को जल जमाव से मुक्ति दिलाने के नाम पर भले ही करोड़ों रूपए निर्माण आदि के नाम पर खर्च कर दिए गए हो, लेकिन कुआनो नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. जिसका नतीजा यह है कि बिना वाटर ट्रीटमेंट के सीधे कुआनो नदी में गंदा पानी गिर रहा है. वहीं नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लगभग सवा लाख की आबादी वाले शहर का गंदा पानी बिना वाटर ट्रीटमेंट के सीधे कुआनो नदी में गिराया जा रहा है.

कुआनो नदी नाले में तब्दील 

जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है. वहीं यह नदी लोक आस्था का भी केंद्र माना जाता है. चाहे पिंड दान करना हो या कोई और भी धार्मिक कार्य लोग आज भी इसी नदी में स्नान कर करते हैं. छठ के महापर्व में हजारों की संख्या में महिलाएं कुआनो नदी के तट पर इकट्ठा होती हैं और इसी नदी के जल में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं. इसी नदी में शहर का गंदा पानी आकर मिल रहा है. प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के नाम पर समाजिक संगठन काम तो कर रही है, लेकिन यह काम सिर्फ समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोरने तक सीमित हैं. 

हर वर्ष कुआनो आरती का भी आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले के संभ्रात लोग शमिल होते हैं, लेकिन उन्हें इस नदी की दशा दिखाई नहीं देती. नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा वर्मा से जब इसे लेकर बात की गई तो उन्होने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने पर वाटर ट्रीटमेंट लगाया जाएगा. अपने भागीरथ का इंतजार करने वाली कुआनो नदी कब स्वच्छ और साफ होगी, ये बड़ा सवाल है. क्योंकि जिस नदी के पानी से किसान अपने खेतों की सिंचाई करता है उसका साफ असर दिखा रहा है. (मो. शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'I.N.D.I.A गठबंधन का कैप्टन ही...', आचार्य प्रमोद कृष्णम की कांग्रेस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget