एक्सप्लोरर

UP Crime: बस्ती में बेटियां नहीं हैं महफूज, मनचलों के डर से घर में कैद रहने को मजबूर, स्कूल जाना भी छोड़ा

Basti News: बच्चियों ने थाने में मनचलों के खिलाफ शिकायत की. उन्होंने बताया कि मनचलों ने घर में जबरन घुसकर इज्जत लूटने की कोशिश की. वाल्टरगंज पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कोरम पूरा किया.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ढिंढोरा लाख पीटे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. योगी राज में बेटियां अभी भी सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामला बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र का है. मनचलों के डर से दो नाबालिग सगी बहनें घर में कैद रहने को मजबूर हैं. बच्चियों को डर है कि बाहर निकलने पर अनहोनी न हो जाए. आए दिन की छेड़खानी से तंग आकर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है. मनचलों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई कि एक दिन बच्चियों के घर में जबरदस्ती घुस गए. उन्होंने बच्चियों की इज्जत लूटने की कोशिश की.

दो सगी बहनें घर में कैद रहने को हैं मजबूर

बच्चियों ने बहादुरी से मनचलों का मुकबाला किया. मंसूबा नाकाम होने के बाद मनचलों को मौके का इंतजार है. बच्चियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर में जबरन घुसकर इज्जत लूटने की कोशिश की. वाल्टरगंज पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कोरम पूरा कर लिया. मामूली कार्रवाई होने पर मनचलों के हौसले और बुलंद हो गए. उन्होंने बच्चियों का पीछा नहीं छोड़ा. विशाल, रवि, राजू और गब्बर की बच्चियों के साथ छेड़खानी जारी रही.

पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की लगाई गुहार

दहशत में आई बच्चियों को बाहर निकलने पर अनहोनी का डर सताने लगा. तंग आकर दोंने बहनें बूढ़े पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सिलसिलेवार ढंग से घटना का विवरण दिया. सबूत के तौर पर उन्होंने मनचलों की बदमाशी का वीडियो भी पेश किया. बच्चियों ने बताया कि आए दिन की छेड़खानी से तंग आकर पढ़ाई छोड़ दी है. हमें आगे पढ़ाई करनी है, इसलिए मनचलों से सुरक्षा दिलाइए. एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया. एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि मजनुओं पर एफआईआर दर्ज है. धारा बढ़ोतरी के लिए निर्देश दिया गया है. कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

Baghpat News: बागपत एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर, 'थाने में पिटाई' से युवक की मौत पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget